आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए केजरीवाल और विपक्ष के नेताओं के खिलाफ की जा रही कार्रवाई : Akhilesh
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनावी बॉण्ड के मुद्दे पर रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चंदा नहीं लिया है बल्कि वसूली की है। यादव कहा कि इन आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विपक्ष के अन्य नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सपा अध्यक्ष ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘अब लोग भी जानते हैं कि कैसे भाजपा ने चंदा नहीं बल्कि जबरन वसूली करने का दबाव बनाने के लिए सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो), ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), आयकर और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल किया। यादव ने आरोप लगाया, ‘‘कई मामलों में यह देखने में आया है कि जब ईडी, सीबीआई, आयकर (विभाग) ने दबाव डाला, तो पैसा भाजपा के खाते में चला गया। जो लोग सत्ता में हैं, वे चंदा नहीं ले रहे हैं, बल्कि जबरन वसूली कर रहे हैं।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावी बॉण्ड ने भाजपा का नाम खराब किया है। उन्होंने कहा, जो लोग राष्ट्रवादी पार्टी होने का दावा करते थे, जो खुद को अलग प

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चुनावी बॉण्ड के मुद्दे पर रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चंदा नहीं लिया है बल्कि वसूली की है।
यादव कहा कि इन आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विपक्ष के अन्य नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सपा अध्यक्ष ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘अब लोग भी जानते हैं कि कैसे भाजपा ने चंदा नहीं बल्कि जबरन वसूली करने का दबाव बनाने के लिए सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो), ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), आयकर और अन्य एजेंसियों का इस्तेमाल किया।
यादव ने आरोप लगाया, ‘‘कई मामलों में यह देखने में आया है कि जब ईडी, सीबीआई, आयकर (विभाग) ने दबाव डाला, तो पैसा भाजपा के खाते में चला गया। जो लोग सत्ता में हैं, वे चंदा नहीं ले रहे हैं, बल्कि जबरन वसूली कर रहे हैं।’’
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावी बॉण्ड ने भाजपा का नाम खराब किया है। उन्होंने कहा, जो लोग राष्ट्रवादी पार्टी होने का दावा करते थे, जो खुद को अलग पार्टी कहते थे, उनके खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि इन आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विपक्ष के अन्य नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?






