अमित शाह ने मेट्रो, हवाई अड्डा परियोजनाओं पर मंत्रिमंडल के फैसले की सराहना की
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बेंगलुरु, ठाणे और पुणे में मेट्रो परियोजनाओं तथा बागडोगरा और बिहटा में हवाई अड्डे के विस्तार की योजना से संबंधित केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों की शुक्रवार को सराहना करते हुए कहा कि इन पहलों से पर्यटन, वित्तीय और शैक्षिक केंद्रों के रूप में उनकी प्रमुखता बढ़ेगी। शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मजबूत अर्थव्यवस्था का निर्माण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण पर काम करते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बेंगलुरू, ठाणे और पुणे में तीन प्रमुख मेट्रो रेल परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा, बेंगलुरु में मेट्रो रेल परियोजना से शहर वित्तीय रूप से मजबूत होगा। वहीं ठाणे और पुणे मेट्रो परियोजनाएं पर्यटन और शिक्षा केंद्रों के रूप में उनकी प्रमुखता को बढ़ाएंगी। दूरदर्शी पहल के लिए मोदी जी का आभार।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बेंगलुरु, ठाणे और पुणे में मेट्रो परियोजनाओं तथा बागडोगरा और बिहटा में हवाई अड्डे के विस्तार की योजना से संबंधित केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों की शुक्रवार को सराहना करते हुए कहा कि इन पहलों से पर्यटन, वित्तीय और शैक्षिक केंद्रों के रूप में उनकी प्रमुखता बढ़ेगी।
शाह ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मजबूत अर्थव्यवस्था का निर्माण करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण पर काम करते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बेंगलुरू, ठाणे और पुणे में तीन प्रमुख मेट्रो रेल परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है।
उन्होंने कहा, बेंगलुरु में मेट्रो रेल परियोजना से शहर वित्तीय रूप से मजबूत होगा। वहीं ठाणे और पुणे मेट्रो परियोजनाएं पर्यटन और शिक्षा केंद्रों के रूप में उनकी प्रमुखता को बढ़ाएंगी। दूरदर्शी पहल के लिए मोदी जी का आभार।
What's Your Reaction?






