अमित शाह ने CM हिमंत बिस्वा सरमा को किया फोन, चक्रवात 'रेमल' के प्रभाव के बाद बाढ़ की स्थिति को लेकर ली जानकारी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात 'रेमल' के प्रभाव के बाद असम के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए मुझसे फोन पर बात की। उन्होंने हमें इस कठिन समय में भारत सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।इसे भी पढ़ें: जवानों ने Manipur में बाढ़ से 1,000 लोगों को बचाया: Assam Riflesगौरतलब है कि  चक्रवात ‘रेमल’ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण मणिपुर के राजभवन परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंफाल घाटी में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से तीन लोगों की मौत हो गई है,जबकि हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंफाल नदी के तटबंध विभिन्न स्थानों पर टूटने के बाद राजभवन परिसर में पानी एकत्र हो गया। इसे भी पढ़ें: कम होगी इस्लामोफोबिया, आने वाले 5 साल में सब मुद्दे सुलझ जाएंगे, क्या है हिमंत बिस्वा सरमा का 'असम मॉडल'?चक्रवात ‘रेमल’ के बाद लगातार बारिश के कारण प्रभावित हुए असम के कुछ हिस्सों में

अमित शाह ने CM हिमंत बिस्वा सरमा को किया फोन, चक्रवात 'रेमल' के प्रभाव के बाद बाढ़ की स्थिति को लेकर ली जानकारी
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात 'रेमल' के प्रभाव के बाद असम के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए मुझसे फोन पर बात की। उन्होंने हमें इस कठिन समय में भारत सरकार की ओर से पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें: जवानों ने Manipur में बाढ़ से 1,000 लोगों को बचाया: Assam Rifles

गौरतलब है कि  चक्रवात ‘रेमल’ के प्रभाव से पिछले कुछ दिनों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण मणिपुर के राजभवन परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इंफाल घाटी में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से तीन लोगों की मौत हो गई है,जबकि हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंफाल नदी के तटबंध विभिन्न स्थानों पर टूटने के बाद राजभवन परिसर में पानी एकत्र हो गया। 

इसे भी पढ़ें: कम होगी इस्लामोफोबिया, आने वाले 5 साल में सब मुद्दे सुलझ जाएंगे, क्या है हिमंत बिस्वा सरमा का 'असम मॉडल'?

चक्रवात ‘रेमल’ के बाद लगातार बारिश के कारण प्रभावित हुए असम के कुछ हिस्सों में मतगणना सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के मद्देनजर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जनरेटर और इनवर्टर लगाने समेत विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। भारी बारिश के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में संचार संपर्क प्रभावित हुआ है। असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुराग गोयल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में 14 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना और परिणामों की घोषणा में किसी भी तरह के अवरोध से बचाव के लिए बिजली आपूर्ति से लेकर पोर्टल पर आंकड़े साझा करने के वास्ते विशेष व्यवस्था की जाएगी।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0