अग्निपरीक्षा देना चाहते हैं Arvind Kejriwal, दो दिन बाद Delhi CM पद से इस्तीफा देने की घोषणा की, जनता पर छोड़ा फैसला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति ‘घोटाला’ मामले में कुछ शर्तों के साथ जमानत दी थी, जिसके बाद आज रविवार को वह पहली बार आम आदमी पार्टी के मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने ‘आप’ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया। केजरीवाल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि आज से 2 दिन बाद वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। दो दिन बाद इस्तीफा देने का किया ऐलानइस्तीफा देने का ऐलान करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'आज से 2 दिन बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दूंगा। अब जब तक दिल्ली की जनता अपना फ़ैसला नहीं सुना देती है तब तक मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूँगा। मैं जनता के बीच में जाऊंगा, गली-गली में जाऊंगा, घर-घर में जाऊंगा और जब तक जनता का फैसला नहीं मिल जाता, तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। जेल से बाहर आने के बाद अग्निपरीक्षा देना चाहता हूं।' दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "...मैं 2 दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। जब तक जनता

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "...मैं 2 दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। जब तक जनता अपना फैसला नहीं दे देती, मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा... मैं हर घर और गली में जाऊंगा और जब तक जनता का फैसला नहीं मिल जाता, तब तक मुख्यमंत्री की… pic.twitter.com/4ciEleT5KD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2024
इसे भी पढ़ें: खराब मौसम की वजह से Tatanagar नहीं पहुंच सकें PM Modi, रांची से वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली दिखाई हरी झंडी
इसे भी पढ़ें: बस करो नेताजी बहुत हो गया... मोदी विरोध करते करते कब देश विरोधी हो गए Rahul Gandhi?
#WATCH दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, "मैंने एक किताब पढ़ी भगत सिंह की जेल डायरी। जब भगत सिंह जेल में थे तब उन्होंने कई लेख लिखे थे वो सब इस किताब में है। उन्होंने कई खत अपने साथियों को लिखा और अंग्रेजों ने सारे खत पहुंचाया। मैंने जेल से LG को एक पत्र लिखा था कि… pic.twitter.com/F5W5KbdU8v
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 15, 2024
What's Your Reaction?






