Yogi Cabinet में मंत्री संजय निषाद पर हुआ हमला, जख्मी हुए निषाद पार्टी के चीफ

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी प्रमुख डॉ. संजय निषाद चोटिल हो गए है। उनकी नाक पर चोट लगी है। उनके साथ धक्का मुक्की हुई है, जिसमें वो चोटिल हुए है। चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार करवाया जा रहा है।उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी प्रमुख डॉ. संजय निषाद के साथ धक्का मुक्की हुई है। उनके नाक पर चोट लग गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार हुआ है। घटना के बाद उनके दोनों बेटे धरने पर बैठ गए है। दोनों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। जानकारी के मुताबिक संत कबीर नगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदनपुर कठार गांव में दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें मंत्री संजय निषाद को चोट लगी है। अब हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग हो रही है। उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉक्टर संजय निषाद के बेटे और विधायक प्रवीण निषाद इस घटना के बाद विरोध के तौर पर धरने पर बैठे हैं। उनके साथ पार्टी के विधायक भी धरने पर बैठे हुए हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मंत्री

Yogi Cabinet में मंत्री संजय निषाद पर हुआ हमला, जख्मी हुए निषाद पार्टी के चीफ
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी प्रमुख डॉ. संजय निषाद चोटिल हो गए है। उनकी नाक पर चोट लगी है। उनके साथ धक्का मुक्की हुई है, जिसमें वो चोटिल हुए है। चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार करवाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी प्रमुख डॉ. संजय निषाद के साथ धक्का मुक्की हुई है। उनके नाक पर चोट लग गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार हुआ है। घटना के बाद उनके दोनों बेटे धरने पर बैठ गए है। दोनों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
 
जानकारी के मुताबिक संत कबीर नगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदनपुर कठार गांव में दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें मंत्री संजय निषाद को चोट लगी है। अब हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग हो रही है। उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉक्टर संजय निषाद के बेटे और विधायक प्रवीण निषाद इस घटना के बाद विरोध के तौर पर धरने पर बैठे हैं। उनके साथ पार्टी के विधायक भी धरने पर बैठे हुए हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मंत्री संजय निषाद एक शादी में शिरकत करने यहां पहुंचे थे। इसी दौरान यह घटना हुई है। 
 
इस घटना पर आरएलडी की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। आरएलडी के रोहित अग्रवाल का कहना है कि चुनाव में हर को देखकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बौखला गए हैं। यही कारण है कि संत कबीर नगर में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद पर हमला किया गया है। इस हमले में मंत्री संजय निषाद की नाक पर चोट आई है। समाजवादी पार्टी के समर्थकों किए हरकत दुखद और घृणायोग्य है। 
 
दो पक्षों में हुई थी झड़प
जानकारी के मुताबिक संसाधन प्रवीण निषाद और पाठ के विधायक जिला अस्पताल पहुंचकर मांग कर रहे है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जानकारी के मुताबिक प्रवीण निषाद पर टिप्पणी करने के कारण दो पक्ष में झड़प हुई थी।
 
संत कबीर नगर से हैं प्रत्याशी
गौरतलब है कि मंत्री ड़ॉ. संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद भाजपा की ओर से संत कबीर नगर से लोकसभा प्रत्याशी है। वर्तमान में भी वो इस सीट से सांसद है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0