Uttrakhand में बोले PM Modi, कमजोर सरकार का दुश्मनों ने फायदा उठाया, आज आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान से कुछ ही दिन पहले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ऋषिकेश में चुनावी सभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि कल मैं भारत के दक्षिणी छोर पर, सागर तट पर बसे तमिलनाडु में था और वहां पर भी लोग कह रहे हैं- फिर एक बार मोदी सरकार। आज हिमालय की गोद में बाबा केदार और बद्री विशाल की चरणों में हूं और यहां भी वही गूंज है- फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसी सरकार है, जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को ​पहले की तुलना में कई गुना मजबूत कर दिया है। जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया और आतंकवाद ने पैर पसारे। इसे भी पढ़ें: मछली भोज के बाद नारंगी पार्टी, तेजस्वी ने शेयर किया वीडियो, BJP पर तंज कसते हुए कहा- रंग से तो वो चिढ़ेंगे तो नहींमोदी ने कहा कि आज देश में मोदी की मजबूत सरकार है, इसलिए... आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है। 7 दशक बाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 निरस्त किया गया। तीन तलाक के खिलाफ काननू बना। महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा

Uttrakhand में बोले PM Modi, कमजोर सरकार का दुश्मनों ने फायदा उठाया, आज आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है
लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान से कुछ ही दिन पहले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को ऋषिकेश में चुनावी सभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि कल मैं भारत के दक्षिणी छोर पर, सागर तट पर बसे तमिलनाडु में था और वहां पर भी लोग कह रहे हैं- फिर एक बार मोदी सरकार। आज हिमालय की गोद में बाबा केदार और बद्री विशाल की चरणों में हूं और यहां भी वही गूंज है- फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि आज देश में ऐसी सरकार है, जिसने बीते 10 वर्ष में भारत को ​पहले की तुलना में कई गुना मजबूत कर दिया है। जब-जब देश में कमजोर और अस्थिर सरकार रही है, तब-तब दुश्मनों ने फायदा उठाया और आतंकवाद ने पैर पसारे।
 

इसे भी पढ़ें: मछली भोज के बाद नारंगी पार्टी, तेजस्वी ने शेयर किया वीडियो, BJP पर तंज कसते हुए कहा- रंग से तो वो चिढ़ेंगे तो नहीं


मोदी ने कहा कि आज देश में मोदी की मजबूत सरकार है, इसलिए... आतंकवादियों को घर में घुसकर मारा जाता है। भारत का तिरंगा युद्ध क्षेत्र में भी सुरक्षा की गारंटी बन जाता है। 7 दशक बाद जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 निरस्त किया गया। तीन तलाक के खिलाफ काननू बना। महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा में 33% आरक्षण मिला। सामान्य वर्ग के गरीबों को भी 10% आरक्षण मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में तो जवानों के पास बुलेटप्रूफ जैकेट तक की कमी थी। दुश्मन की गोली से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं था। ये भाजपा है, जिसने भारत में बनी बुलेटप्रूफ जैकेट अपने सैनिकों को दी, उनके जीवन की रक्षा की। आज आधुनिक रायफल से लेकर लड़ाकू विमान और विमानवाहक पोत तक देश में ही बन रहे हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: आयकर विभाग ने हवाला ऑपरेटर को दबोचा, लोकसभा चुनाव के लिए तमिलनाडु में 200 करोड़ रुपए की योजना का कैसे हुआ भंडाफोड़


प्रधान मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की कमजोर सरकार सीमाओं पर आधुनिक आधारभूत संरचना नहीं बना पाई। आज देखिए, सीमा पर आधुनिक सड़कें बन रही हैं, आधुनिक सुरंगें बन रही हैं। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब लोगों के हक का पैसा बिचौलिए खा जाते थे। अब लोगों के हक का पैसा सीधे उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किया जा रहा है। ये लूट मोदी ने बंद की है, इसलिए मोदी पर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के लिए तो पहले दिल्ली का शाही परिवार और फिर अपना परिवार ही सब कुछ है। लेकिन मोदी के लिए तो मेरा भारत ही मेरा परिवार है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0