Uttarakhand Avalanche Video । केदारनाथ के पास हिमस्खलन, जान-माल का नुकसान नहीं, वीडियो वायरल
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ से चार किलोमीटर ऊपर बर्फीले इलाके में रविवार तड़के एक तेज आवाज के साथ हिमस्खलन हुआ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह हिमस्खलन सुबह पांच बजकर छह मिनट पर केदारनाथ घाटी के ऊपरी छोर पर स्थित हिमाच्छादित मेरु-सुमेरु पर्वत श्रृंखला के नीचे चौराबाड़ी हिमनद में गांधी सरोवर के ऊपरी क्षेत्र में हुआ।रूद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने संवाददाताओं को बताया कि चौराबाड़ी हिमनद में सुबह हुए हिमस्खलन से जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है और केदारनाथ सहित पूरा क्षेत्र सुरक्षित है। इस इलाके में हिमस्खलन एक सामान्य प्राकृतिक घटना है। सुबह केदारनाथ मंदिर में दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं ने भी इस घटना को देखा और कई ने इसे अपने मोबाइल में कैद भी किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में जनता के मुद्दों का उल्लेख नहीं किया : Pawan Kheraवीडियो में चोराबाड़ी ग्लेशियर और गांधी सरोवर से ऊपर हिमस्खलन से बर्फ का भारी गुबार तेज रफ्तार के साथ नीचे खिसकते हुए दिखाई दे रहा है जो गहरी खाई में सम

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ में जनता के मुद्दों का उल्लेख नहीं किया : Pawan Khera
केदारनाथ में आज सुबह 5 बजे गांधी सरोवर के ऊपर एवलॉन्च आया। हालांकि कोई नुकसान की सूचना नहीं है।
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) June 30, 2024
पिछले दिनों वैज्ञानिकों ने उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियर के पिघलने को लेकर चिंता जाहिर की थी। pic.twitter.com/Tw5M7Ahl1y
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के प्रखर आलोचक, भाजपा के रहे हैं करीबी, कौन हैं संजय झा जिन्हें नीतीश ने सौंपी JDU की कमान?
What's Your Reaction?






