Uttar Pradesh के आगरा में करंट लगने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्कूल से घर लौट रहे आठ वर्षीय एक बच्चे की करंट लगने से मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार को सिकंदरा थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्रीन वैली कॉलोनी में उस समय हुई जब बच्चे ने कॉलोनी के गेट पर लगे ट्रांसफार्मर की सुरक्षा जाली को छू लिया। पुलिस ने बताया कि जाली में करंट आ रहा था और जब तक बच्चे को अलग किया जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, आक्रोशित परिजनों ने हादसे के लिए विद्युत विभाग को दोषी ठहराया। थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि बच्चे की मौत के पीछे करंट लगने की वजह बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों के शिकायत देने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

Uttar Pradesh के आगरा में करंट लगने से आठ वर्षीय बच्चे की मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्कूल से घर लौट रहे आठ वर्षीय एक बच्चे की करंट लगने से मौत हो गयी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार को सिकंदरा थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्रीन वैली कॉलोनी में उस समय हुई जब बच्चे ने कॉलोनी के गेट पर लगे ट्रांसफार्मर की सुरक्षा जाली को छू लिया।

पुलिस ने बताया कि जाली में करंट आ रहा था और जब तक बच्चे को अलग किया जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के मुताबिक, आक्रोशित परिजनों ने हादसे के लिए विद्युत विभाग को दोषी ठहराया।

थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक नीरज शर्मा ने बताया कि बच्चे की मौत के पीछे करंट लगने की वजह बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि परिजनों के शिकायत देने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0