UP-Bihar में उफान पर गंगा नदी, पटना के कई इलाकों में घुसा पानी, CM नीतीश ने लिया जायजा

बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में हालात खराब हैं। कई जगहों पर भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाएं हो रही हैं। यूपी-बिहार में गंगा उफान पर है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज के लिए 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के प्रयागराज में गंगा उफान पर है। कई बच्चे नाव से स्कूल जाते दिखे। वहीं चित्रकूट में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई। यूपी के गाजीपुर में भी गंगा उफान पर है। बिहार के भोजपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। बक्सर से लेकर कहलगांव तक गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है। पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसे भी पढ़ें: बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग को लेकर राजद सांसदों का प्रदर्शन, मीसा भारती बोलीं- अपना वादा भूल गए पीएम पटना के आस-पास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह अलर्ट रहने और सभी तैयारी पूर्ण रखने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि पटना के कई ईलाकों में पानी भर गया है। वहीं, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोन नदी में अप्

UP-Bihar में उफान पर गंगा नदी, पटना के कई इलाकों में घुसा पानी, CM नीतीश ने लिया जायजा
बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में हालात खराब हैं। कई जगहों पर भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाएं हो रही हैं। यूपी-बिहार में गंगा उफान पर है। ऐसे में मौसम विभाग ने आज के लिए 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के प्रयागराज में गंगा उफान पर है। कई बच्चे नाव से स्कूल जाते दिखे। वहीं चित्रकूट में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई। यूपी के गाजीपुर में भी गंगा उफान पर है। बिहार के भोजपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। बक्सर से लेकर कहलगांव तक गंगा का पानी लगातार बढ़ रहा है। पटना में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। 

इसे भी पढ़ें: बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग को लेकर राजद सांसदों का प्रदर्शन, मीसा भारती बोलीं- अपना वादा भूल गए पीएम

 

पटना के आस-पास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जायजा लिया। उन्होंने बताया कि गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह अलर्ट रहने और सभी तैयारी पूर्ण रखने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि पटना के कई ईलाकों में पानी भर गया है। वहीं, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोन नदी में अप्रत्याशित जलस्राव के कारण इंजीनियरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। उन्हें तटबंधों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है।

वहीं, बाढ़ के कारण रोहतास और औरंगाबाद के दर्जनों गांवों में पानी घुस गया है। पिछले 36 घंटों में सोन नदी से पानी का बहाव 22 गुना से अधिक बढ़ गया है, जिससे स्थिति और खराब हो गई है। इसका असर दक्षिण बिहार के इलाकों पर पड़ा है और गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। पिछले कुछ दिनों से खतरे के निशान से नीचे चल रही गंगा का जलस्तर अचानक दस गुना से अधिक बढ़ गया है। 
 

इसे भी पढ़ें: Bihar: मंदिरों-मठों को लेकर बिहार सरकार ने लिया बड़ा फैसला, देनी होगी संपत्ति की जानकारी


विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पटना शहर के गांधी घाट और उसके आसपास के इलाकों में गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और बृहस्पतिवार को यह 48.60 मीटर के खतरे के निशान को छू गई।बुलेटिन में बताया गया कि मुजफ्फरपुर और गायघाट तथा अन्य आसपास के इलाकों में बागमती नदी का जल स्तर 48.68 मीटर के खतरे के निशान को छू गया। इसमें बताया गया कि मुजफ्फरपुर में बागमती नदी का जलस्तर 49.7 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से ऊपर है। इसी तरह, गंडक नदी ने बृहस्पतिवार को गोपालगंज और सिधवलिया में खतरे के निशान को पार कर लिया है। 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0