Tamil Nadu Exit Poll Results 2024: बीजेपी को 22% वोट का अनुमान, इंडिया गठबंधन को मिल सकती है इतनी सीटें
भाजपा दक्षिणी राज्य में पैठ बनाने की कोशिश कर रही है, जबकि डीएमके और कांग्रेस गठबंधन का लक्ष्य पिछले चुनावों में अपनी बढ़त बनाए रखना चाह रही है। राज्य में सात चरण के आम चुनाव के पहले चरण में मतदान हुआ, जिसमें सभी 39 सीटों पर एक साथ मतदान हुआ। इस बार भाजपा के आक्रामक प्रचार अभियान के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मैदान में उतरे, जहां उन्होंने राज्य पार्टी प्रमुख के अन्नामलाई के साथ मोर्चा संभाला। सातवें चरण की वोटिंग समाप्त होने के बाद अब एग्जिट पोल आने शुरू हो गए। एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में तमिलनाडु में बीजेपी को 22 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। पिछली बार तमिलनाडु में बीजेपी को 3.62 मिला था। वहीं इंडिया ब्लॉक को 46 प्रतिशत वोट मिलता नजर आ रहा है। इंडिया गठबंधन को पिछली बार 52 प्रतिशत वोट मिला था। यानी उसे 6 प्रतिशत का नुकसान हो रहा है। इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu के तिरुवल्लूर में पेंट कारखाने में आग लगने से तीन की मौतएनडीए को 2-4 सीटें मिलती नजर आ रही है। वहीं इंडिया गठबंधन को 33 से 37 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। पिछली बार इंडिया गठबंधन यानी कांग्रेस और डीएमके ने क्

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu के तिरुवल्लूर में पेंट कारखाने में आग लगने से तीन की मौत
एनडीए को 2-4 सीटें मिलती नजर आ रही है। वहीं इंडिया गठबंधन को 33 से 37 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। पिछली बार इंडिया गठबंधन यानी कांग्रेस और डीएमके ने क्लीन स्वीप किया था। जिस बीजेपी ने 2014 में एक सीट जीती थी। 2019 में खाता खोलने में कामयाब नहीं हो पायी थी। लेकिन इस बार कम से कम दो सीटें जीतते नजर आ रही हैं।
What's Your Reaction?






