Shaurya Path: Rafah, China-Taiwan, India Defence Export और Russia-Ukraine से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

प्रभासाक्षी के खास कार्यक्रम शौर्यपथ में ब्रिगेडियर डीएस त्रिपाठी से हमने विश्व के वर्तमान हालात पर चर्चा की। राफा में इजरायल के लगातार आक्रमण पर हमने त्रिपाठी सर से सवाल पूछा। साथ-साथ जानना चाहा कि आखिर इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू चाहते क्या है? इसके साथ ही हमने रूस यूक्रेन युद्ध से संबंधित सवाल भी ब्रिगेडियर त्रिपाठी से पूछा। इस युद्ध के वर्तमान हालत क्या है और रूस की आगे की नीति क्या रहने वाली है? ब्रिगेडियर त्रिपाठी से हमने चीन के विस्तारवादी नीति को लेकर सवाल पूछा और जानना चाहा कि ताइवान के आसपास चीन के युद्ध अभ्यास के क्या मायने हैं? वहीं आत्मनिर्भर भारत से संबंधित भी सवाल हमारे चर्चा के विषय में रहा।  इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: America-China, Iran President Death, Israel-Hamas और Russia-Ukraine से जुड़े मुद्दों पर चर्चा1- इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस की आदेश और कई देशों के विरोध के बावजूद इजरायल राफा में अपना आक्रमण जारी रखे हुए हैं। कुछ यूरोप के देश फिलीस्तीन को मान्यता भी देने जा रहे हैं। किसको कैसे देखते हैं आप?- इस सवाल के जवाब में ब्रिगेडियर त्रिपाठी ने कहा कि हमास को इ

Shaurya Path: Rafah, China-Taiwan, India Defence Export और Russia-Ukraine से जुड़े मुद्दों पर चर्चा
प्रभासाक्षी के खास कार्यक्रम शौर्यपथ में ब्रिगेडियर डीएस त्रिपाठी से हमने विश्व के वर्तमान हालात पर चर्चा की। राफा में इजरायल के लगातार आक्रमण पर हमने त्रिपाठी सर से सवाल पूछा। साथ-साथ जानना चाहा कि आखिर इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू चाहते क्या है? इसके साथ ही हमने रूस यूक्रेन युद्ध से संबंधित सवाल भी ब्रिगेडियर त्रिपाठी से पूछा। इस युद्ध के वर्तमान हालत क्या है और रूस की आगे की नीति क्या रहने वाली है? ब्रिगेडियर त्रिपाठी से हमने चीन के विस्तारवादी नीति को लेकर सवाल पूछा और जानना चाहा कि ताइवान के आसपास चीन के युद्ध अभ्यास के क्या मायने हैं? वहीं आत्मनिर्भर भारत से संबंधित भी सवाल हमारे चर्चा के विषय में रहा। 
 

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: America-China, Iran President Death, Israel-Hamas और Russia-Ukraine से जुड़े मुद्दों पर चर्चा


1- इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस की आदेश और कई देशों के विरोध के बावजूद इजरायल राफा में अपना आक्रमण जारी रखे हुए हैं। कुछ यूरोप के देश फिलीस्तीन को मान्यता भी देने जा रहे हैं। किसको कैसे देखते हैं आप?

- इस सवाल के जवाब में ब्रिगेडियर त्रिपाठी ने कहा कि हमास को इसराइल पूरी तरीके से खत्म करने को लेकर आगे बढ़ रहा है। लेकिन अब तक उसे इसमें कामयाबी नहीं मिली है। इजराइल का दावा है कि राफा में हमास के लड़ाकू छिपे हो सकते हैं। लेकिन उसके पास कोई ठोस सबूत नहीं है। लेकिन कहीं ना कहीं राफा की स्थिति पूरी तरीके से खराब होती दिखाई दे रही है। मानवीय त्रासदी है। दुनिया की नजर इस पर है। अब तक 38000 के आसपास आम लोग मारे जा चुके हैं। 80000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हर कोई इसराइल को रोकने की कोशिश कर रहा है। लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। ब्रिगेडियर त्रिपाठी ने कहा कि हमास ना तो अब तक डरा है और ना ही मारा है। हमास खुद को रिग्रुप करने की कोशिश में है। उन्होंने कहा कि नेतन्याहू अपने कदम इगो की वजह से पीछे नहीं ले रहे हैं। अमेरिका भी सवाल कर रहा है कि आखिर राफा को लेकर आपके प्लान क्या है? ब्रिगेडियर त्रिपाठी ने कहा कि कोर्ट आफ जस्टिस भी अब सख्त होता हुआ दिखाई दे रहा है। वह इसे रोकने की बात कर रहा है। मानवीय त्रासदी ने हर किसी को दुखी कर रखा है। लेकिन इसराइल कह रहा है कि उसे सेल्फ डिफेंस का पूरा अधिकार है और वह इसका इस्तेमाल कर रहा है। कुछ यूरोपीय देशों द्वारा फिलीस्तीन को मान्यता देने को लेकर ब्रिगेडियर त्रिपाठी ने कहा कि अमेरिका और इंग्लैंड इसका विरोध कर रहे हैं। इजरायल भी बोल रहा है कि जो लोग भी फिलिस्तीन का समर्थन कर रहे हैं। वह टेररिज्म को बढ़ावा देने की कोशिश में है। त्रिपाठी ने कहा कि इसराइल और हमास में फिलहाल जो स्थिति है उसे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है। कई मौके पर इसराइल ने कोर्ट के आदेश को मारने से भी इंकार कर दिया है। 

2- अमेरिका और यूरोपीय देशों द्वारा दिए गए कुछ हथियार और रॉकेट व मिसाइल्स को रूस ने इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर तथा जैमिंग द्वारा निष्क्रिय बना दिया है। इसका क्या असर पड़ रहा है?

- इस सवाल के जवाब में ब्रिगेडियर त्रिपाठी ने कहा कि खारकीव पर रूस का पूरी तरीके से फोकस दिखाई दे रहा है। रूस उस ओर लगातार बढ़ भी रहा है। रूस पूरी तरीके से बमबारी कर रहा है जबकि यूक्रेन मजबूर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति इधर-उधर से मदद मांग रहे हैं। यूक्रेन की सेना पूरी तरीके से कमजोर नजर आ रही है। यूरोप को भी अब लग रहा है कि हम अगर सीधे इस युद्ध में पड़े तो हमको भी नहीं छोड़ेगा। रूस का आक्रामक रवैया लगातार जारी है। रूस अपने ऑपरेशन में लगा हुआ है। जबकि यूक्रेन के पास कोई विकल्प दिखाई नहीं दे रहा है। यूक्रेन के पास ना तो मैनपॉवर है ना हथियार है। जबकि रूस पूरी प्लानिंग के साथ आगे बढ़ रहा है। वहीं यूक्रेन दूसरे पर निर्भर है। 
 

3- चीन ने ताइवान के नजदीक तीन दिन का एक आक्रामक युद्ध अभ्यास किया है। इससे चीन ने क्या संदेश देने की कोशिश की है? 

- ब्रिगेडियर त्रिपाठी ने कहा कि चीन के विस्तारवादी नीति जारी है। हम लगातार इसका प्रमाण देखते रहते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश वन चीन के सिद्धांत पर चल रहे हैं। इसमें अमेरिका भी शामिल है। हालांकि अमेरिका लगातार यह कहता रहा है कि वह ताइवान के साथ हमेशा खड़ा रहेगा। नैंसी पॉलिसी की यात्रा के बाद से विवाद ज्यादा बढ़ गया था। चीन लगातार कह रहा है कि ताइवान के मामले में अमेरिका को बीच में नहीं आना चाहिए। लेकिन अमेरिका ताइवान के साथ खड़ा रहने दम भर रहा है। ताइवान खुद को लगातार डेमोक्रेटिक देश बताता रहा है जबकि चीन को यह पसंद नहीं है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध अभ्यास का मतलब साफ है कि चीन अपनी ताकत दिखाने की कोशिश कर रहा है। वह आगे भी इस तरीके की चीज करता रहेगा। पिछले दिनों में भी उसने कई युद्ध अभ्यास किए थे। ब्रिगेडियर त्रिपाठी ने कहा कि चीन इसके जरिए रेकी करने की भी कोशिश कर रहा है। उसकी ओर से घेराबंदी की भी कोशिश है। उन्होंने कहा कि चीन ऐसा प्रवोक करने के लिए कर रहा है। 
 

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: PoK, Indian Army, Israel-Hamas war, और Russia-Ukraine से जुड़े मुद्दों पर चर्चा


4. भारत की कंपनी म्युनिशंस इंडिया ने हाल ही में करीब 1 लाख 155 मिनी गन के एम्युनिशन का निर्यात किया है। क्या आप इसको एक बड़ी उपलब्धि देखते हैं।

- उन्होंने कहा कि भारत के लिए यह अच्छी खबर है। आत्मनिर्भर भारत की ओर अपना देश बढ़ रहा है। इससे ज्यादा हमें क्या चाहिए। डिफेंस एक्सपोर्ट के क्षेत्र में हम जितना आगे बढ़ेंगे, हमारी सैन्य शक्ति मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत हर जगह है। हर जगह इसकी डिमांड बढ़ी है। इसका खूब इस्तेमाल होता है। यह बनाना ही अपने आप में बड़ी बात है। यह हाई एक्सप्लोसिव होता है। हम लगातार दुनिया के कई देशों में अपने हथियार को एक्सपोर्ट कर रहे हैं।  

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0