Rourkela Assembly Seat: राउरकेला सीट से फिर जीत की हैट्रिक लगाने उतरे शारदा प्रसाद नायक

ओडिशा में अपनी सत्ता को बरकरार रखने के लिए बीजू जनता दल भरपूर प्रयास कर रही है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी भी सत्ता पर कब्जा पाने के लिए बेकरार है। दोनों ही पार्टियां राज्य के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पूरी रणनीति के साथ उतरे हैं। ऐसे में ओडिशा राज्य की राउरकेला विधानसभा सीट भी काफी महत्वपूर्ण है। उस सीट से बीजेडी ने मौजूदा विधायक सह श्रम मंत्री शारदा प्रसाद नायक को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि राउरकेला विधानसभा सीट से शारदा प्रसाद नायक तीन बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुके हैं। वहीं वर्तमान राज्य सरकार में वह श्रम मंत्री है। वह साल 2004 में पहली बार बीजू जनता दल के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे और जीत हासिल कर विधायक बने थे। इसके बाद साल 2009 में दोबारा जीत मिलने पर उनको राज्य सरकार में आपूर्ति मंत्री का पद सौंपा गया। ऐसे में एक बार फिर वह जीत की हैट्रिक लगाने चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसे भी पढ़ें: Angul Assembly Seat: अंगुल विधानसभा सीट पर BJD और कांग्रेस ने दिया नए चेहरों को मौका, समझिए यहां का समीकरणसाल 2019 के विधानसभा चुनाव की बात करें, तो साल 2019 के चुनाव में भी इस

Rourkela Assembly Seat: राउरकेला सीट से फिर जीत की हैट्रिक लगाने उतरे शारदा प्रसाद नायक
ओडिशा में अपनी सत्ता को बरकरार रखने के लिए बीजू जनता दल भरपूर प्रयास कर रही है, तो वहीं भारतीय जनता पार्टी भी सत्ता पर कब्जा पाने के लिए बेकरार है। दोनों ही पार्टियां राज्य के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पूरी रणनीति के साथ उतरे हैं। ऐसे में ओडिशा राज्य की राउरकेला विधानसभा सीट भी काफी महत्वपूर्ण है। उस सीट से बीजेडी ने मौजूदा विधायक सह श्रम मंत्री शारदा प्रसाद नायक को उम्मीदवार बनाया है। 

बता दें कि राउरकेला विधानसभा सीट से शारदा प्रसाद नायक तीन बार विधायक और दो बार मंत्री रह चुके हैं। वहीं वर्तमान राज्य सरकार में वह श्रम मंत्री है। वह साल 2004 में पहली बार बीजू जनता दल के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे और जीत हासिल कर विधायक बने थे। इसके बाद साल 2009 में दोबारा जीत मिलने पर उनको राज्य सरकार में आपूर्ति मंत्री का पद सौंपा गया। ऐसे में एक बार फिर वह जीत की हैट्रिक लगाने चुनावी मैदान में उतरे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Angul Assembly Seat: अंगुल विधानसभा सीट पर BJD और कांग्रेस ने दिया नए चेहरों को मौका, समझिए यहां का समीकरण

साल 2019 के विधानसभा चुनाव की बात करें, तो साल 2019 के चुनाव में भी इस सीट से शारदा प्रसाद नायक ने जीत हासिल की थी। उस दौरान उनको 60,705 वोट मिले थे। उन्होंने इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निहार प्रत्याशी को शिकस्त दी थी। यह सीट जनरल कैटेगरी के अंतर्गत आती है। साल 2019 के चुनावों के अनुसार, यहां पर कुल 2,06,068 मतदाता थे। राउरकेला विधानसभा सीट से 10 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरकर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0