Ramlila Maidan में विपक्ष की रैली को BJP ने बताया भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन, पूनावाला बोले- जब होगी जांच तो चिल्लाएंगे...
दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च को विपक्ष की महारैली होने वाली है। इसमें विपक्ष के सभी बड़े नेता के शामिल होने की उम्मीद है। विपक्ष ने इसे लोकतंत्र बचाओ आंदोलन का नाम दिया है। आप ने कहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और शरद पवार जैसे इंडिया गुट के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक मेगा रैली में शामिल होंगे। आप और कांग्रेस दोनों ही भाजपा शासित केंद्र सरकार की कथित प्रतिशोध की राजनीति के खिलाफ लोकप्रिय गुस्से को आगे बढ़ाने का दावा करते हुए रैली को बड़ी सफलता बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: UP में PM Modi के अलावा इन 5 लोगों पर सबकी नजर, दो केंद्रीय मंत्री भी शामिल भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के शहजाद पूनावाला ने कहा कि ये रैली क्या है? यह और कुछ नहीं बल्कि 'भ्रष्टाचार बचाओ आंदोलन' है जिसका नारा हो सकता है 'करेंगे हम भ्रष्टाचार, कहेंगे इसको शिष्टाचार, जब होगी जांच, हम चिल्लाएंगे अत्याचार, अत्याचार।' उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल कहते थे कि वह लालू यादव, सोनिया गांधी औ

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: UP में PM Modi के अलावा इन 5 लोगों पर सबकी नजर, दो केंद्रीय मंत्री भी शामिल
इसे भी पढ़ें: Bihar में महागठबंधन में सीटों का बंटवारा, भाजपा ने कांग्रेस नेता पप्पू यादव पर किया कटाक्ष
#WATCH | Delhi: On Ramleela Maidan maha rally by INDI Alliance, BJP spokesperson Shehzad Poonawalla says, "What is this rally? It is nothing but 'Bhrashtachar bachao andolan' whose slogan can be 'karenge hum bhrashtachar, kahenge isko shishtachar, when karvai (probe) takes place,… pic.twitter.com/VEvaZ7v2cE
— ANI (@ANI) March 30, 2024
What's Your Reaction?






