Rahul Gandhi के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर साधा निशाना, जमशेदपुर की जनता को PM Modi ने याद दिलाई अपनी गारंटियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को झारखंड के जमशेदपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस और जेएमएम वालों को विकास का क, ख, ग, घ... भी नहीं मालूम है। इनका तरीका है- झूठ बोलो, जोर से बोलो, बार-बार बोलो, इधर भी बोलो-उधर भी बोलो... इनके मुद्दे हैं- गरीब की संपत्ति का एक्स-रे करेंगे, उसे छीनेंगे, SC-ST-OBC का आरक्षण छीनेंगे, मोदी जी को रोज नई-नई गालियां देंगे। इससे आगे ये सोच ही नहीं सकते हैं।'पीएम मोदी ने आगे कहा, 'सामान्य मानवी को गरीब रखकर कांग्रेस और जेएमएम ने अपने घरों में काली कमाई का अंबार लगा रखा है। कांग्रेस और जेएमएम जैसी पार्टियों ने हमारे झारखंड को हर मौके पर लूटा है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।' उन्होंने जनता को अपनी गारंटियां याद दिलाते हुए कहा, 'जेएमएम ने झारखंड में जमीन घोटाला किया। इन्होंने गरीब आदिवासियों की जमीनें हड़पीं, सेना की जमीनें हड़पीं। इनके घरों से जो नोटों के पहाड़ बरामद हुए हैं, वे पैसे आपके हैं। मोदी इन बेईमानों के ठिकानों से पैसा बरामद करवा रहा है। मैं इन पैसों को सरकार की तिजोरी

इसे भी पढ़ें: Bibhav Kumar की गिरफ्तार के खिलाफ सड़क पर उतरकर Arvind Kejriwal का प्रदर्शन, Swati Maliwal ने कसा तंज
इसे भी पढ़ें: Bibhav Kumar की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी AAP, BJP मुख्यालय के बाहर बढ़ाई गयी सुरक्षा
कांग्रेस के शहजादे वायनाड से भागकर चुनाव लड़ने रायबरेली गए हैं। वे सबको कहते घूम रहे हैं कि ये मेरी मम्मी की सीट है।
— BJP (@BJP4India) May 19, 2024
कोई 8 साल का बच्चा स्कूल में पढ़ने जाता है, तब भी वो ये नहीं कहता है कि ये मेरे पापा का स्कूल है, भले ही उसके पापा वहां पढ़े हों।
ये परिवारवादी लोग संसदीय सीटों… pic.twitter.com/7iONQP4qA5
What's Your Reaction?






