Punjab Police ने नशे के ठिकानों के खिलाफ चलाया राज्यव्यापी अभियान

पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को राज्य स्तर पर ‘ईगल-चतुर्थ’ नाम से एक व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जिसमें राज्य भर में पहचाने गए नशे के ठिकानों को निशाना बनाया गया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया कि 4,000 से अधिक कर्मियों वाली 500 से अधिक पुलिस टीम ने नशे के 392 ठिकानों और मादक पदार्थ की बिक्री के बिंदुओं की घेराबंदी की तथा 254 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के निर्देशन में चलाया गया और सभी 28 जिलों में सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक चलाया गया। इस अभियान में पुलिस आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों सहित पंजाब पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Punjab Police ने नशे के ठिकानों के खिलाफ चलाया राज्यव्यापी अभियान

पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को राज्य स्तर पर ‘ईगल-चतुर्थ’ नाम से एक व्यापक घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जिसमें राज्य भर में पहचाने गए नशे के ठिकानों को निशाना बनाया गया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि 4,000 से अधिक कर्मियों वाली 500 से अधिक पुलिस टीम ने नशे के 392 ठिकानों और मादक पदार्थ की बिक्री के बिंदुओं की घेराबंदी की तथा 254 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

यह अभियान पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के निर्देशन में चलाया गया और सभी 28 जिलों में सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक चलाया गया। इस अभियान में पुलिस आयुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों सहित पंजाब पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0