Pune में तेज हवाओं के कारण होर्डिंग गिरने से घोड़ा घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

महाराष्ट्र के पुणे शहर में तेज हवाओं के कारण एक होर्डिंग गिरने से एक घोड़ा घायल हो गया और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर कवडी पाट टोल बूथ के पास एक विवाह समारोह स्थल के बाहर लगा होर्डिंग शनिवार शाम पांच से छह बजे के बीच जमीन पर गिर गया। यह घटना ऐसे समय में हुई जब कुछ ही दिन पहले मुंबई के घाटकोपर इलाके में तेज हवाओं और बेमौसम बारिश के कारण एक पेट्रोल पंप पर विशाल अवैध होर्डिंग गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी और 75 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने पुणे में हुई घटना संबंधी प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि तेज हवाओं के कारण होर्डिंग ‘गुलमोहर लॉन्स’ विवाह समारोह स्थल के बाहर एक घोड़े और कुछ वाहनों पर गिर गया। अधिकारी ने बताया कि घायल घोड़े का इलाज किया जा रहा है।

Pune में तेज हवाओं के कारण होर्डिंग गिरने से घोड़ा घायल, वाहन क्षतिग्रस्त

महाराष्ट्र के पुणे शहर में तेज हवाओं के कारण एक होर्डिंग गिरने से एक घोड़ा घायल हो गया और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर कवडी पाट टोल बूथ के पास एक विवाह समारोह स्थल के बाहर लगा होर्डिंग शनिवार शाम पांच से छह बजे के बीच जमीन पर गिर गया।

यह घटना ऐसे समय में हुई जब कुछ ही दिन पहले मुंबई के घाटकोपर इलाके में तेज हवाओं और बेमौसम बारिश के कारण एक पेट्रोल पंप पर विशाल अवैध होर्डिंग गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी और 75 लोग घायल हो गए थे।

पुलिस ने पुणे में हुई घटना संबंधी प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि तेज हवाओं के कारण होर्डिंग ‘गुलमोहर लॉन्स’ विवाह समारोह स्थल के बाहर एक घोड़े और कुछ वाहनों पर गिर गया। अधिकारी ने बताया कि घायल घोड़े का इलाज किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0