Pulkit Samrat and Kriti Kharbanda Wedding | पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी होगी बेहद खास, बीच वेडिंग कार्ड हुआ वायरल
फुकरे एक्टर पुलकित सम्राट इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर लंबे समय से शादी में जरूर आना एक्ट्रेस कृति खरबंदा को डेट कर रहे हैं। अब दो साल से ज्यादा समय तक डेटिंग करने के बाद इस जोड़े ने शादी करने का फैसला किया है। और अब उनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जो आम शादी के कार्ड से बिल्कुल अलग है। इसे भी पढ़ें: Surbhi Chandna और Karan Sharma की शादी की तस्वीरें आई सामनें, दुल्हन का लिबास रहा बिलकुल अलग | Photo सामने आया कार्ड एनीमेशन आधारित है, जिसमें एक लड़का गिटार लेकर बालकनी में बैठा है। उनके बगल में एक लड़की भी बैठी नजर आ रही है। दोनों को एक साथ समुद्र की तरफ देखते हुए देखा जा सकता है। कार्ड में इन दोनों के साथ दो कुत्ते भी नजर आ रहे हैं। पुलकित और कृति के कार्ड पर कैप्शन में लिखा- 'अपने दोस्तों के साथ जश्न मनाने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते। इस वायरल कार्ड को देखने के बाद फैंस इस जोड़ी को बधाईयां दे रहे हैं। खबरों की मानें तो दोनों 13 मार्च को शादी करेंगे। कुछ समय पहले सगाई की तस्वीरें वायरल हुई थींबता दें, आखिरी बार फुकरे 3 में नजर आए ए
फुकरे एक्टर पुलकित सम्राट इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर लंबे समय से शादी में जरूर आना एक्ट्रेस कृति खरबंदा को डेट कर रहे हैं। अब दो साल से ज्यादा समय तक डेटिंग करने के बाद इस जोड़े ने शादी करने का फैसला किया है। और अब उनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जो आम शादी के कार्ड से बिल्कुल अलग है।
सामने आया कार्ड एनीमेशन आधारित है, जिसमें एक लड़का गिटार लेकर बालकनी में बैठा है। उनके बगल में एक लड़की भी बैठी नजर आ रही है। दोनों को एक साथ समुद्र की तरफ देखते हुए देखा जा सकता है। कार्ड में इन दोनों के साथ दो कुत्ते भी नजर आ रहे हैं। पुलकित और कृति के कार्ड पर कैप्शन में लिखा- 'अपने दोस्तों के साथ जश्न मनाने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकते। इस वायरल कार्ड को देखने के बाद फैंस इस जोड़ी को बधाईयां दे रहे हैं। खबरों की मानें तो दोनों 13 मार्च को शादी करेंगे। कुछ समय पहले सगाई की तस्वीरें वायरल हुई थीं
बता दें, आखिरी बार फुकरे 3 में नजर आए एक्टर पुलकित सम्राट लंबे समय से कृति खरबंदा को डेट कर रहे हैं। इन दोनों ने काफी समय पहले ही अपने प्यार का ऐलान दुनिया के सामने कर दिया था। हाल ही में दोनों की सगाई की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। एक पोस्ट वायरल हुई था जिसमें कृति खरबंदा और पुलकित का परिवार एक साथ नजर आ रहा था। फोटो में कृति अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट कर रही थीं। इस पोस्ट को पुलकित सम्राट की बहन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
कथित तौर पर पुलकित और कृति समुद्र तट पर शादी करेंगे। बता दें, पुलकित सम्राट की ये दूसरी शादी होने वाली है. इससे पहले 2014 में पुलकित ने अपनी गर्लफ्रेंड और सलमान खान की बहन श्वेता रोहिरा से शादी की थी। 2015 में ये शादी टूट गई और अगले ही साल दोनों का तलाक हो गया।