Prime Minister Modi ने पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को उनके 75वें जन्मदिवस पर बधाई दी और उनकी दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वेंकैया नायडू जी को उनके 75वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’ इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने नायडू पर लिखा एक लेख भी साझा किया जिसमें उन्होंने उनके ‘जीवन, सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण’ पर अपने कुछ विचार पेश किए हैं। आंध्र प्रदेश के चावतापालेम में एक जुलाई 1949 को जन्में नायडू 1998 में पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित करने के बाद 2017 में वे देश के उपराष्ट्रपति चुने गए।

Prime Minister Modi ने पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को जन्मदिन की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को उनके 75वें जन्मदिवस पर बधाई दी और उनकी दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘वेंकैया नायडू जी को उनके 75वें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं उनकी दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’’

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने नायडू पर लिखा एक लेख भी साझा किया जिसमें उन्होंने उनके ‘जीवन, सेवा भाव और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण’ पर अपने कुछ विचार पेश किए हैं।

आंध्र प्रदेश के चावतापालेम में एक जुलाई 1949 को जन्में नायडू 1998 में पहली बार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित करने के बाद 2017 में वे देश के उपराष्ट्रपति चुने गए।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0