President Murmu ने संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई सरकार के गठन के बाद पहले सत्र के संपन्न होने पर संसद के दोनों सदनों का बृहस्पतिवार को सत्रावसान कर दिया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि राष्ट्रपति ने संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की सिफारिश पर संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान कर दिया। अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र के बाद दो जुलाई को संसद के निचले सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। राज्यसभा का 264वां सत्र तीन जुलाई को स्थगित कर दिया गया था। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई सरकार के गठन के बाद पहले सत्र के संपन्न होने पर संसद के दोनों सदनों का बृहस्पतिवार को सत्रावसान कर दिया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने कहा कि राष्ट्रपति ने संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की सिफारिश पर संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान कर दिया।
अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र के बाद दो जुलाई को संसद के निचले सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। राज्यसभा का 264वां सत्र तीन जुलाई को स्थगित कर दिया गया था। संसद का बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?






