President Droupadi Murmu के भाषणों पर आधारित Wings to Our Hopes और आशाओं की उड़ान नामक पुस्तकों का विमोचन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल के पहले वर्ष से 75 महत्वपूर्ण भाषणों के संकलन वाली पुस्तक ‘विंग्स टू अवर होप्स — वॉल्यूम-वन’ और आशाओं की उड़ान- खंड 1 का विमोचन आज नई दिल्ली में किया गया। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन तथा सूचना एवं प्रसारण विभाग के सचिव संजय जाजू ने पुस्तकों का विमोचन किया। राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने कहानी राष्ट्रपति भवन की नामक पुस्तक का भी विमोचन किया। इस पुस्तक में राष्ट्रपति चुनाव और राष्ट्रपति भवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां बड़े रोचक अंदाज में प्रस्तुत की गयी हैं। हम आपको बता दें कि इन पुस्तकों का प्रकाशन केंद्र सरकार के प्रकाशन विभाग ने हिंदी और अंग्रेजी में किया है।इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू ने हितधारकों से भारतीय फुटबॉल के उत्थान के लिए मिलकर काम करने को कहाइस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल मुरुगन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तारीफ करते हुए उनके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला तो के

President Droupadi Murmu के भाषणों पर आधारित Wings to Our Hopes और आशाओं की उड़ान नामक पुस्तकों का विमोचन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यकाल के पहले वर्ष से 75 महत्वपूर्ण भाषणों के संकलन वाली पुस्तक ‘विंग्स टू अवर होप्स — वॉल्यूम-वन’ और आशाओं की उड़ान- खंड 1 का विमोचन आज नई दिल्ली में किया गया। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय सूचना व प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन तथा सूचना एवं प्रसारण विभाग के सचिव संजय जाजू ने पुस्तकों का विमोचन किया। राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने कहानी राष्ट्रपति भवन की नामक पुस्तक का भी विमोचन किया। इस पुस्तक में राष्ट्रपति चुनाव और राष्ट्रपति भवन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां बड़े रोचक अंदाज में प्रस्तुत की गयी हैं। हम आपको बता दें कि इन पुस्तकों का प्रकाशन केंद्र सरकार के प्रकाशन विभाग ने हिंदी और अंग्रेजी में किया है।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू ने हितधारकों से भारतीय फुटबॉल के उत्थान के लिए मिलकर काम करने को कहा

इस अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल मुरुगन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तारीफ करते हुए उनके व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला तो केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपति जी के पूरे जीवन को प्रेरणादायी बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं अत्यंत सौभाग्यशाली हूं कि भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के भाषणों के संकलन की पुस्तक के विमोचन का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि माननीय राष्ट्रपति जी हमें अभिभावक जैसी लगती हैं। वह स्नेह, प्रेम और आत्मीयता से भरपूर हैं। वह अत्यंत सहज, सरल और संकल्पों की धनी हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किताबें जीवन के विभिन्न चरणों में हमारा सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शन करती हैं। तभी तो किताबों को सबसे अच्छा मित्र कहा जाता है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0