PM Modi ने समझाया कश्मीर से कमल और क्रिकेट का कनेक्शन, क्या घाटी में बढ़ेगा BJP का ग्राफ?
खचाखच भरे स्टेडियम और मोदी-मोदी के नारों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के बख्शी मैदान में एक बड़े रैली को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने कश्मीर से कमल और क्रिकेट का कनेक्शन भी बतला दिया। साफ तौर पर मोदी ने यह दावा कर दिया कि कमल का कनेक्शन कश्मीर से बहुत पुराना है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने अपनी बातों-बातों में कश्मीर के लोगों से इस बात का आह्वान कर दिया कि आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें कमल के फूल को ही वोट देना चाहिए। भाजपा जम्मू में तो अच्छा प्रदर्शन करती हैं लेकिन कश्मीर में आज भी वह संघर्ष करती हुई दिखाई दे जाती है। ऐसे में मोदी को उम्मीद है कि जम्मू कश्मीर में किया जा रहे विकास कार्यों के बाद भाजपा को राज्य में बढ़त मिलेगी। इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election: हिमंत बिस्वा सरमा की भविष्यवाणी, पूर्वोत्तर की 25 में से 22 सीटें जीतेगा भाजपा गठबंधनमोदी ने अपने संबोधन में कहा कि यहां की झीलों में जगह-जगह कमल देखने को मिलते हैं। 50 साल पहले बने जम्मू कश्मीर क्रिकेट एशोसिएशन के लोगो में भी कमल है। ये सुखद संयोग है या कुदरत का कोई इशारा कि

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election: हिमंत बिस्वा सरमा की भविष्यवाणी, पूर्वोत्तर की 25 में से 22 सीटें जीतेगा भाजपा गठबंधन
भाजपा को उम्मीद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल हुए भीड़ को देखकर भाजपा उत्साहित नजर आ रही है। भाजपा को उम्मीद है कि अब घाटी में भी उसकी पकड़ मजबूत हुई है। यह कहीं ना कहीं पार्टी के लिए सुखद संकेत है। लेकिन सवाल अभी भी बरकरार है कि क्या यह भीड़ वोटो में तब्दील होगी? 2019 में भाजपा ने उधमपुर और जम्मू लोकसभा सीट पर जीत हासिल की थी। लेकिन बारामुला, श्रीनगर और अनंतनाग में उसे कामयाबी नहीं मिल पाई थी। ऐसे में इस बार के लोकसभा चुनाव में कुछ अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
ताजा अनुमान
इसे भी पढ़ें: PM मोदी 28 किमी की यात्रा करके साधेंगे पूर्वांचल, 200 कार्यकर्ताओं मिलकर करेंगे चुनावी रणनीति तय
What's Your Reaction?






