Paper leak case में फंस सकते हैं सुभासपा विधायक

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर के जखनिया विधान सभा क्षेत्र के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदीराम के पेपर लीक कराने के आरोपों से संबंधित दो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। हालांकि बेदीराम और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है। वह मीडिया के सामने आने से कतरा रहे हैं।बता दें कि बेदीराम सपा-सुभासपा गठबंधन से 2022 में पहली बार विधायक चुने गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पहले वीडियो में बेदीराम हजारों रुपए लेकर दूसरे राज्यों में 40-40 भर्तियां कराने का दावा करते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में उनका पूर्व सहयोगी बिजेंद्र गुप्ता बेदीराम को पेपर लीक गिरोह का सरगना बता रहा है। हालांकि दोनों वीडियो पहले के बताए जा रहे हैं।इसे भी पढ़ें: 'उम्रकैद, 1 करोड़ का जुर्माना...', पेपर लीक के खिलाफ अध्यादेश लेकर आई योगी सरकार, कैबिनेट ने दी मंजूरीवहीं वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला करते हुए पूछा कि पेपर लीक करवाने वाले बेदीराम को एनडी

Paper leak case में फंस सकते हैं सुभासपा विधायक
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के जिला गाजीपुर के जखनिया विधान सभा क्षेत्र के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदीराम के पेपर लीक कराने के आरोपों से संबंधित दो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस और अन्य विपक्षी नेताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। हालांकि बेदीराम और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है। वह मीडिया के सामने आने से कतरा रहे हैं।

बता दें कि बेदीराम सपा-सुभासपा गठबंधन से 2022 में पहली बार विधायक चुने गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पहले वीडियो में बेदीराम हजारों रुपए लेकर दूसरे राज्यों में 40-40 भर्तियां कराने का दावा करते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में उनका पूर्व सहयोगी बिजेंद्र गुप्ता बेदीराम को पेपर लीक गिरोह का सरगना बता रहा है। हालांकि दोनों वीडियो पहले के बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: 'उम्रकैद, 1 करोड़ का जुर्माना...', पेपर लीक के खिलाफ अध्यादेश लेकर आई योगी सरकार, कैबिनेट ने दी मंजूरी

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला करते हुए पूछा कि पेपर लीक करवाने वाले बेदीराम को एनडीए में क्यों रखा गया। बता दें कि 10 वर्ष पूर्व बेदीराम और उसके गैंग के सदस्यों को रेलवे भर्ती पेपर लीक कराने के आरोप में राजधानी के आशियाना थाने से जेल भेजा गया था।
 
उस दौरान बेदीराम को पेपर लीक कराने का मास्टरमाइंड माना जाता था। गौरतलब है कि बेदीराम ने अपने चुनावी शपथ-पत्र में खुद पर लखनऊ, जौनपुर, भोपाल, जयपुर में कुल 9 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी दी थी।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0