Palestine का झंडा लहराने के आरोप में चार पकड़े गए

आगरा में ताजिया के जुलूस के दौरान थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली में फलस्तीन का झंडा लहराने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। धनौली में पिछले बुधवार को ताजिया जुलूस के दौरान कुछ युवकों ने कथित रूप से फलस्तीन का झंडा लहराया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुस्लिम समुदाय ने ‘आशूरा’ के मौके पर पिछले बुधवार को पूरे देश में ताजिया जुलूस निकाले। 680 ईस्वी में इराक के कर्बला में पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन को मुहर्रम (इस्लामी महीने) की 10 तारीख को शहीद कर दिया गया था। थाना मलपुरा प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सैनी ने बताया कि वीडियो के आधार पर शनिवार शाम में चार आरोपियों--फैजान, अशरफ, अलीम और अरमान को गिरफ्तार कर लिया गया।

Palestine का झंडा लहराने के आरोप में चार पकड़े गए

आगरा में ताजिया के जुलूस के दौरान थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली में फलस्तीन का झंडा लहराने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

धनौली में पिछले बुधवार को ताजिया जुलूस के दौरान कुछ युवकों ने कथित रूप से फलस्तीन का झंडा लहराया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

मुस्लिम समुदाय ने ‘आशूरा’ के मौके पर पिछले बुधवार को पूरे देश में ताजिया जुलूस निकाले। 680 ईस्वी में इराक के कर्बला में पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन को मुहर्रम (इस्लामी महीने) की 10 तारीख को शहीद कर दिया गया था।

थाना मलपुरा प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सैनी ने बताया कि वीडियो के आधार पर शनिवार शाम में चार आरोपियों--फैजान, अशरफ, अलीम और अरमान को गिरफ्तार कर लिया गया।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0