Odisha: घर में अकेले मौजूद बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या

ओडिशा के मयूरभंज जिले में शनिवार को मतदान करने गए माता-पिता की अनुपस्थिति में अकेले घर में रह रही सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना कुलियाना पुलिस थाना के एक गांव में शनिवार को हुई। उसने बताया कि 23-वर्षीय युवक बच्ची के घर गया और वहां से उसे नदी के पास ले गया एवं दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों को बच्ची का शव मिला और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने आरोपी को बाद में पुलिस को सौंप दिया। एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा-376एबी (दुष्कर्म) और 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Odisha: घर में अकेले मौजूद बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या

ओडिशा के मयूरभंज जिले में शनिवार को मतदान करने गए माता-पिता की अनुपस्थिति में अकेले घर में रह रही सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना कुलियाना पुलिस थाना के एक गांव में शनिवार को हुई। उसने बताया कि 23-वर्षीय युवक बच्ची के घर गया और वहां से उसे नदी के पास ले गया एवं दुष्कर्म करने के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों को बच्ची का शव मिला और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों ने आरोपी को बाद में पुलिस को सौंप दिया। एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा-376एबी (दुष्कर्म) और 302 (हत्या) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0