Noida में बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास अज्ञात महिला का शव मिला
उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि महिला नेपाल की रहने वाली प्रतीत होती है। सेक्टर 39 के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली कि बोटैनिकल गार्डन के पास एक अज्ञात महिला ‘डिवाइडर’ पर बेहोशी की हालत में पड़ी है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला नेपाल देश की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इस बीच, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में यमुना नदी में भी 40 वर्षीय एक अज्ञात पुरुष का शव सोमवार को मिला। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को यमुना नदी में 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि महिला नेपाल की रहने वाली प्रतीत होती है।
सेक्टर 39 के थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली कि बोटैनिकल गार्डन के पास एक अज्ञात महिला ‘डिवाइडर’ पर बेहोशी की हालत में पड़ी है।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला नेपाल देश की रहने वाली हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया की सहायता से शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। इस बीच, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में यमुना नदी में भी 40 वर्षीय एक अज्ञात पुरुष का शव सोमवार को मिला।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को यमुना नदी में 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
What's Your Reaction?






