Natwar Singh के निधन पर Akhilesh Yadav ने व्यक्त किया दुख

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। लंबे समय से बीमार नटवर सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया था। वह 93 वर्ष के थे।सपा प्रमुख ने “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा, “पूर्व विदेश मंत्री, पद्म भूषण से सम्मानित कुंअर नटवर सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।” पूर्व विदेश मंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित कुं. नटवर सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। pic.twitter.com/4K1YqFUHWj— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 11, 2024  इसे भी पढ़ें: Natwar Singh: अनेक पदों पर सेवाएं देने वाले ऐसे शख्स जिनकी हाजिर जवाबी, साफगोई ने उन्हें लोकप्रिय बनायाकांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे नटवर सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां वह पिछले कुछ हफ्तों से भर्ती थे। राजस्थान के भरतपुर जि

Natwar Singh के निधन पर Akhilesh Yadav ने व्यक्त किया दुख
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। लंबे समय से बीमार नटवर सिंह का शनिवार देर रात निधन हो गया था। वह 93 वर्ष के थे।

सपा प्रमुख ने “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा, “पूर्व विदेश मंत्री, पद्म भूषण से सम्मानित कुंअर नटवर सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे एवं शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।”

 

इसे भी पढ़ें: Natwar Singh: अनेक पदों पर सेवाएं देने वाले ऐसे शख्स जिनकी हाजिर जवाबी, साफगोई ने उन्हें लोकप्रिय बनाया


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे नटवर सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां वह पिछले कुछ हफ्तों से भर्ती थे। राजस्थान के भरतपुर जिले में जन्मे नटवर सिंह 2004-05 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में विदेश मंत्री थे। उन्होंने पाकिस्तान में भारत के राजदूत के रूप में भी सेवाएं दी थीं और 1966 से 1971 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यालय से जुड़े हुए थे।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0