Mumbai के घाटकोपर इलाके में भूस्खलन, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
मुंबई के घाटकोपर इलाके में शुक्रवार को भूस्खलन की घटना हुई। इसमें हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन की यह घटना घाटकोपर के गोविंद नगर इलाके में हिमालय सोसाइटी में शुक्रवार रात नौ बजकर 15 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया, कम से कम 10 से 12 झोपड़ियों को एहतियात के तौर पर खाली करा दिया गया है और घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। मुंबई दमकल सेवा, पुलिस और नगर निगम के कर्मियों को तैनात किया गया है।

मुंबई के घाटकोपर इलाके में शुक्रवार को भूस्खलन की घटना हुई। इसमें हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन की यह घटना घाटकोपर के गोविंद नगर इलाके में हिमालय सोसाइटी में शुक्रवार रात नौ बजकर 15 मिनट पर हुई। उन्होंने बताया, कम से कम 10 से 12 झोपड़ियों को एहतियात के तौर पर खाली करा दिया गया है और घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। मुंबई दमकल सेवा, पुलिस और नगर निगम के कर्मियों को तैनात किया गया है।
What's Your Reaction?






