Mumbai Weather: देश की आर्थिक राजधानी में धंस गई सड़क, मुंबई समेत महाराष्ट्र में भारी बारिश

महाराष्ट्र में मॉनसून एंटर कर चुका है। इसके साथ ही आर्थिक राजधानी मुंबई में भी बारिश ने दस्तक दे दी है। भारी बारिश के कारण अब सड़क यातायात प्रभावित होने लगा है। भारी बारिश के कारण मुंबई से अहमदाबाद जाने वाले नेशनल हाईवे की सड़क धंस गई है। सड़क के धंसने से यातायात प्रभावित हुआ है। सड़क धंसने के कारण यात्रियों को आवाजाही में काफी समस्या हो रही है। गौरतलब है कि मुंबई और उसके पड़ोसी इलाकों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है। भारी बारिश के कारण पारा काफी नीचे आया है। आम जनता को बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। लोग उमस से भी पीछा छुड़ा पाए है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है। वहीं भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के पालघर जिले में सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इस कारण अहमदाबाद हाईवे पर 4 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क का हिस्सा जब धस तब पाइपलाइन ठीक करने का काम हो रहा था इसी बीच हादसा हो गया। इस दौरान काफी देर तक लोग ट्रैफिक जाम में फंसे रहे जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसा है मुंबई में मौसम का हाल मुंबई में मानसून का आगमन हो चुका है। भा

Mumbai Weather: देश की आर्थिक राजधानी में धंस गई सड़क, मुंबई समेत महाराष्ट्र में भारी बारिश
महाराष्ट्र में मॉनसून एंटर कर चुका है। इसके साथ ही आर्थिक राजधानी मुंबई में भी बारिश ने दस्तक दे दी है। भारी बारिश के कारण अब सड़क यातायात प्रभावित होने लगा है। भारी बारिश के कारण मुंबई से अहमदाबाद जाने वाले नेशनल हाईवे की सड़क धंस गई है। सड़क के धंसने से यातायात प्रभावित हुआ है। सड़क धंसने के कारण यात्रियों को आवाजाही में काफी समस्या हो रही है।
 
गौरतलब है कि मुंबई और उसके पड़ोसी इलाकों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है। भारी बारिश के कारण पारा काफी नीचे आया है। आम जनता को बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। लोग उमस से भी पीछा छुड़ा पाए है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया है।
 
वहीं भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र के पालघर जिले में सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इस कारण अहमदाबाद हाईवे पर 4 घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क का हिस्सा जब धस तब पाइपलाइन ठीक करने का काम हो रहा था इसी बीच हादसा हो गया। इस दौरान काफी देर तक लोग ट्रैफिक जाम में फंसे रहे जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
ऐसा है मुंबई में मौसम का हाल 
मुंबई में मानसून का आगमन हो चुका है। भारी बारिश का अलर्ट भी मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस सप्ताह अधिकतम 30 डिग्री तक तापमान जा सकता है।
 
भारी बारिश हो रही दर्ज
ठाणे, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, अहमदनगर, सातारा और जलगांव सहित महाराष्ट्र के कई अन्य जिलों में भी पिछले एक दिन में अच्छी बारिश हुई। रविवार सुबह 8.30 बजे समाप्त 24 घंटे की अवधि में मुंबई में 60 मिमी से अधिक बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी)के अनुसार, दक्षिण मुंबई में स्थित कोलाबा वेधशाला, जहां राज्य सरकार के अधिकांश प्रशासनिक कार्यालय स्थित हैं, में 67 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सांताक्रूज़ वेधशाला में इसी अवधि में 64 मिमी बारिश दर्ज की गई।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0