Mumbai-Nashik Highway पर कंटेनर पलटने से यातायात प्रभावित

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में माजीवाड़ा में एक कंटेनर पलटने से बृहस्पतिवार को मुंबई-नासिक राजमार्ग पर तीन घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई से नासिक जा रहा कंटेनर सुबह चार बजे इस्टर्न एक्सप्रेस राजमार्ग पर विवियाना ‘मॉल’ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अधिकारी ने बताया कि वाहन के डिवाइडर से टकराने से सड़क का एक खंभा गिर गया, इससे सड़क पर तेल भी फैल गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर करीब साढ़े तीन घंटे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। बाद में वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।

Mumbai-Nashik Highway पर कंटेनर पलटने से यातायात प्रभावित

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में माजीवाड़ा में एक कंटेनर पलटने से बृहस्पतिवार को मुंबई-नासिक राजमार्ग पर तीन घंटे से अधिक समय तक यातायात प्रभावित रहा। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुंबई से नासिक जा रहा कंटेनर सुबह चार बजे इस्टर्न एक्सप्रेस राजमार्ग पर विवियाना ‘मॉल’ के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। अधिकारी ने बताया कि वाहन के डिवाइडर से टकराने से सड़क का एक खंभा गिर गया, इससे सड़क पर तेल भी फैल गया।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर करीब साढ़े तीन घंटे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। बाद में वाहन को हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0