MS Dhoni के सहारे BCCI चुनेगी टीम इंडिया के लिए हेड कोच! फ्लेमिंग को मनाएंगे माही

भारतीय टीम को अपने हेड कोच की तलाश है, जिसके लिए बीसीसीआई ने आवेदन मांगे हैं। वहीं आवेदन की डेडलाइन नजदीक आ रही है, बीसीसीआई ने स्टीफन फ्लेमिंग को मनाने के लिए एमएस धोनी से मदद मांगी है। इसका मतलब ये है कि अब धोनी फ्लेमिंग को  मनाएंगे। दरअसल, भारतीय क्रिकेट बोर्ड फ्लेमिंग को अगला हेड कोच बनाना चाहता है और इसमें धोनी का रोल अहम हो सकता है। वो बीसीसीआई और चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट के बीच एक सेतु का काम कर सकते हैं। फिलहाल, फ्लेमिंग आईपीएल में चेन्नई के कोच हैं। वहीं हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टीम के कोच बनने के लिए बोर्ड की पहली पसंद हैं। सूत्रों के मुताबिक, फ्लेमिंग की बीसीसीआई से कोच पद को लेकर एक दौर की बातचीत हो चुकी है और उन्होंने लंबे और थकाने वाले शेड्यूल का हवाला देकर इस जिम्मेदारी को संभालने से इनकार कर दिया था। फ्लेमिंग आईपीएल की शुरुआत यानी 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। उनके कोच रहते ही चेन्नई ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। धोनी और फ्लेमिंग के बीच गजब की बॉन्डिंग है। बीसीसीआई को  उम

MS Dhoni के सहारे BCCI चुनेगी टीम इंडिया के लिए हेड कोच! फ्लेमिंग को मनाएंगे माही
भारतीय टीम को अपने हेड कोच की तलाश है, जिसके लिए बीसीसीआई ने आवेदन मांगे हैं। वहीं आवेदन की डेडलाइन नजदीक आ रही है, बीसीसीआई ने स्टीफन फ्लेमिंग को मनाने के लिए एमएस धोनी से मदद मांगी है। इसका मतलब ये है कि अब धोनी फ्लेमिंग को  मनाएंगे। दरअसल, भारतीय क्रिकेट बोर्ड फ्लेमिंग को अगला हेड कोच बनाना चाहता है और इसमें धोनी का रोल अहम हो सकता है। वो बीसीसीआई और चेन्नई सुपर किंग्स मैनेजमेंट के बीच एक सेतु का काम कर सकते हैं। फिलहाल, फ्लेमिंग आईपीएल में चेन्नई के कोच हैं। 

वहीं हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टीम के कोच बनने के लिए बोर्ड की पहली पसंद हैं। सूत्रों के मुताबिक, फ्लेमिंग की बीसीसीआई से कोच पद को लेकर एक दौर की बातचीत हो चुकी है और उन्होंने लंबे और थकाने वाले शेड्यूल का हवाला देकर इस जिम्मेदारी को संभालने से इनकार कर दिया था। फ्लेमिंग आईपीएल की शुरुआत यानी 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। उनके कोच रहते ही चेन्नई ने पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। धोनी और फ्लेमिंग के बीच गजब की बॉन्डिंग है। 

बीसीसीआई को  उम्मीद है कि धोनी की फ्लेमिंग के साथ नजदीकी न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान को भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के लिए आवेदन भेजने में मदद करेगा क्योंकि बोर्ड कथित तौर पर उन्हें राहुल द्रविड़ की जगह लेने के लिए उत्सुक है। 

वहीं बीसीसीआई सूत्र के हवाले से ये जानकारी मिली है कि, फ्लेमिंग ने बोर्ड को सीधे तौर पर ना नहीं कहा है। उन्होंने अनुबंध की अवधि के बारे में चिंता व्यक्त की है, जो असामान्य नहीं है। यहां तक कि राहुल द्रविड़ भी शुरुआत में उत्सुक नहीं थे। उन्हें मना लिया गया था। अगर फ्लेमिंग के साथ भी ऐसान ही हो तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए। 

बता दें कि, फ्लेमिंग वर्तमान में दुनिया भर की चार अलग-अलग टी20 टीमों में कोचिंग भूमिकाओं में शामिल हैं और इसके बावजूद वह अपने परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करते हैं। 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0