Modi 3.0 में बिहार की बल्ले-बल्ले, बन रहे 8 मंत्री, जानें UP और MP से किस-किस को किया जा रहा शामिल

मनोनीत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में अपने शपथ ग्रहण समारोह से एक घंटे पहले अपने संभावित कैबिनेट मंत्रियों और नव-निर्वाचित सांसदों से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, कई भाजपा सांसदों को मंत्रिपरिषद की सूची में नामित किया गया है और अन्य एक दर्जन सहयोगी दलों से हैं। सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ लोकसभा सीट से जीत हासिल करने वाले वरिष्ठ बीजेपी नेता राजनाथ सिंह के केंद्रीय रक्षा मंत्री बने रहने की संभावना है। हालांकि, बिहार से आठ नाम चर्चाओं में हैं, जिन्हें मंत्री बनाया जा सकता है।  इसे भी पढ़ें: प्रफुल्ल पटेल या सुनील तटकरे, मोदी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण से पहले एनसीपी में विवाद, अजित पवार क्या लेंगे फैसला? बिहार से जिन्हें मंत्री बनाया जा रहा है उनमें लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास के चिराग पासवान, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा से जीतन राम मांझी, जेडीयू से रामनाथ ठाकुर और ललन सिंह तथा भाजपा कोटे से गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय और राज भूषण चौधरी का नाम सुर्खियों में चल रहा है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो भाजपा के हरदीप सिंह पुरी, राजनाथ सिंह, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, बीएल

Modi 3.0 में बिहार की बल्ले-बल्ले, बन रहे 8 मंत्री, जानें UP और MP से किस-किस को किया जा रहा शामिल
मनोनीत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में अपने शपथ ग्रहण समारोह से एक घंटे पहले अपने संभावित कैबिनेट मंत्रियों और नव-निर्वाचित सांसदों से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, कई भाजपा सांसदों को मंत्रिपरिषद की सूची में नामित किया गया है और अन्य एक दर्जन सहयोगी दलों से हैं। सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ लोकसभा सीट से जीत हासिल करने वाले वरिष्ठ बीजेपी नेता राजनाथ सिंह के केंद्रीय रक्षा मंत्री बने रहने की संभावना है। हालांकि, बिहार से आठ नाम चर्चाओं में हैं, जिन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। 
 

इसे भी पढ़ें: प्रफुल्ल पटेल या सुनील तटकरे, मोदी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण से पहले एनसीपी में विवाद, अजित पवार क्या लेंगे फैसला?


बिहार से जिन्हें मंत्री बनाया जा रहा है उनमें लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास के चिराग पासवान, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा से जीतन राम मांझी, जेडीयू से रामनाथ ठाकुर और ललन सिंह तथा भाजपा कोटे से गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय और राज भूषण चौधरी का नाम सुर्खियों में चल रहा है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो भाजपा के हरदीप सिंह पुरी, राजनाथ सिंह, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, बीएल वर्मा, जितिन प्रसाद, कमलेश पासवान और एसपी सिंह बघेल शामिल हैं। 
 

इसे भी पढ़ें: ज्यादा दिन नहीं चलने वाली सरकार, नरेंद्र मोदी की शपथ से पहले विपक्षी नेताओं की भविष्यवाणी


उत्तर प्रदेश से आरएलडी के जयंत चौधरी और अपना दल-सोनीलाल की अनुप्रिया पटेल को भी मंत्री बनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश से शिवराज सिंह चौहान, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, सावित्री ठाकुर और वीरेंद्र कुमार का नाम लगभग तय है। सूत्रों ने कहा कि पिछली कैबिनेट के 10 मंत्रियों को दोहराया जाएगा। जबकि अमित शाह राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, एस जयशंकर, निर्मला सीतारमण, धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी और अश्विनी वैष्णव केंद्रीय मंत्री बने रहेंगे। अनुराग ठाकुर को हटा दिया गया है। 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0