Mahabharat Returns on TV | टीवी पर लौटी बीआर चोपड़ा की 'महाभारत', जानें कब और कहां देखें यह पौराणिक शो?
महाभारत एक ऐसा शो है जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। यह सीरियल उस समय प्रसारित हुआ था जब सभी घरों में टीवी नहीं हुआ करते थे। लेकिन लोग इस सीरियल को देखने के इतने शौकीन थे कि वे अपने पड़ोसियों के घर पर बैठकर घंटों तक महाभारत देखते थे। महाभारत की कहानी सबसे पहले टेलीविजन पर बीआर चोपड़ा ने दिखाई थी। उनका शो इतने सालों बाद भी दर्शकों के बीच हिट है. बीआर चोपड़ा के बाद एकता कपूर भी 'महाभारत' शो लेकर आईं, लेकिन पुराने शो का क्रेज जरा भी कम नहीं हुआ। समय-समय पर इस शो का जिक्र किसी न किसी वजह से होता रहता है। इसी बीच महाभारत सीरियल एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इसे भी पढ़ें: Watch Promo Video | SS Rajamouli ने Baahubali: Crown of Blood एनीमेशन सीरीज का अनावरण कियारामानंद सागर की रामायण जितनी मशहूर है उतना ही क्रेज बीआर चोपड़ा की महाभारत का भी हमेशा से रहा है। यह धारावाहिक 1988 में दूरदर्शन पर शुरू हुआ था। तत्कालीन कलाकारों में नितीश भारद्वाज, गूफ़ी पेंटल, मुकेश खन्ना, सुरेंद्र पाल, पंकज धीर, गजेंद्र चौहान, प्रवीण कुमार, गिरिजा शंकर और रूपा गांगुली ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं। जिन लोगों ने

इसे भी पढ़ें: Watch Promo Video | SS Rajamouli ने Baahubali: Crown of Blood एनीमेशन सीरीज का अनावरण किया
इसे भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14 | दो साल बाद Shilpa Shinde की चैनल से लड़ाई हुई खत्म, KKK 14 में शामिल होने को तैयार
वह महागाथा, जिसने बनाया भारत को महान! देखिए दूरदर्शन की खास पेशकश 'महाभारत'! देखना न भूलें, सोमवार से शनिवार, शाम 5:00 बजे सिर्फ डीडी नेशनल पर। #Mahabharat | #MahabharatOnDD pic.twitter.com/igXQjq96CW
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) May 8, 2024
What's Your Reaction?






