Loktantra Bachao Rally । रामलीला मैदान पहुंचे बड़े नेता, Sunita Kejriwal भी मंच पर मौजूद, रैली में पढ़ेंगी दिल्ली के मुख्यमंत्री का संदेश
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली शुरू हो गयी है। विपक्षी गठबंधन दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ इस रैली का आयोजन कर रहा है। रामलीला मैदान में हर जगह केजरीवाल के पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें उन्हें जेल की सलाखों के पीछे दिखाया गया है। केजरीवाल के पोस्टर पर 'तानाशाही हटाओ, लोकतंत्र बचाओ' का संदेश भी लिखा गया है। अरविंद केजरीवाल की एक तस्वीर माइक पोडियम पर रखी गई है, जहां से नेता रैली को संबोधित करने वाले हैं।रामलीला मैदान पहुंचे कई नेता'लोकतंत्र बचाओ' रैली में हिस्सा लेने के लिए गठबंधन के कई नेता रामलीला मैदान पहुंच गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, संजय राउत, बृंदा करात, महबूबा मुफ्ती, झारखंड के सीएम चंपई सोरेन, भूपिंदर हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा और कैलाश गहलोत समेत गठबंधन के शीर्ष नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव रामलीला मैदान में मौजूद है। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मंच पर मौजूद हैं। #WATCH दिल्ली: रामलीला मैदान INDIA गठबंधन की रैली की जा रही है।समाजवादी

रामलीला मैदान पहुंचे कई नेता
#WATCH दिल्ली: रामलीला मैदान INDIA गठबंधन की रैली की जा रही है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 31, 2024
समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, झारखंड मुक्ति मोर्चा(JMM) नेता और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, दिल्ली के सीएम… https://t.co/66GpCPBx0J pic.twitter.com/xxtd4CBpRW
इसे भी पढ़ें: रामलीला मैदान में ‘INDIA’ गठबंधन की रैली के लिए भारी पुलिस बल तैनात
रैली को संबोधित करेंगी सुनीता केजरीवाल
What's Your Reaction?






