लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम फेज में सात राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतदान हो रहा है। इस दौरान कुल 57 लोकसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है। मतदान शाम को खत्म होगा जिसके बाद सभी की निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी होगी। इस चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।
लोकसभा चुनाव के इस साथ में और अंतिम चरण में पंजाब, हिमाचल प्रदेश उत्तर प्रदेश बिहार पश्चिम बंगाल झारखंड उड़ीसा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में वोटिंग हो रही है। इस चरण में कई वीवीआईपी सीट्स भी है जहां मतदान को लेकर काफी जोर शोर से उत्साह देखने को मिल रहा है।
जानें उत्तर प्रदेश का हाल
उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महेंद्र नाथ पांडे, नीरज शेखर, पंकज चौधरी, रवि किशन, अपना दल सोनेलाल की अनुप्रिया पटेल, कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय और अखिलेश प्रताप सिंह, समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार अफजल अंसारी, रमेश चंद बिंद, वीरेंद्र सिंह और काजल निषाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अरविंद राजभर और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार अतहर जमाल लारी, बालकृष्ण चौहान और भीम राजभर भी चुनाव लड़ रहे हैं। यूपी में एसपी और कांग्रेस गठबंधन में हैं जबकि अपना दल और एसबीएसपी बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा हैं।
पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी, अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, शेर सिंह घुबाया, सुखजिंदर सिंह रंधावा, विजय इंदर सिंगला, गुरजीत सिंह औजला, सुखपाल सिंह खैरा, धर्मवीर गांधी कुछ प्रमुख कांग्रेस उम्मीदवार हैं। कुलदीप सिंह धालीवाल, गुरुमीत सिंह खुड्डियां, गुरुमीत सिंह मीत हेयर, करमजीत अनमोल, अशोक पराशर पप्पी, राज कुमार चब्बेवाल, लालजीत सिंह भुल्लर, पवन कुमार टीनू आम आदमी पार्टी (आप) के और रवनीत सिंह बिट्टू, हंस राज हंस, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, परनीत कौर, सुशील कुमार रिंकू, तरणजीत सिंह संधू बीजेपी की ओर से भी चुनावी मैदान में हैं। प्रमुख शिरोमणि अकाली दल (शिअद) उम्मीदवार हरसिमरत कौर बादल, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, मोहिंदर सिंह कायपी, विरसा सिंह वल्टोहा और रणजीत सिंह ढिल्लों भी लोकसभा में जाने की कोशिश में हैं।
पश्चिम बंगाल में दम दम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर सहित नौ सीटों पर 1 जून को अंतिम चरण में मतदान होगा। अभिषेक बनर्जी (टीएमसी), देबाश्री चौधरी (भाजपा), सौगत रॉय (टीएमसी), प्रदीप भट्टाचार्य (कांग्रेस), रेखा पात्रा (बीजेपी), काकोली घोष दस्तीदार (टीएमसी), सुदीप बंद्योपाध्याय (टीएमसी) और तापस रॉय (बीजेपी) कुछ प्रमुख उम्मीदवार हैं। बिहार के नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट और जहानाबाद सहित आठ सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। रविशंकर प्रसाद (बीजेपी), राम कृपाल यादव (बीजेपी), मीसा भारती (राजद), राज कुमार सिंह (बीजेपी), उपेंद्र कुशवाहा (आरएलएम), कौशलेंद्र कुमार (जेडीयू), सुरेंद्र प्रसाद यादव (आरजेडी), सुधाकर सिंह (आरजेडी) और भोजपुरी स्टार पवन सिंह (निर्दलीय) अंतिम चरण में बिहार में प्रमुख उम्मीदवार हैं।
हिमाचल प्रदेश में अनुराग सिंह ठाकुर (भाजपा), विक्रमादित्य सिंह (कांग्रेस), आनंद शर्मा (कांग्रेस) और कंगना रनौत (भाजपा), बैजयंत पांडा (भाजपा), अंशुमन मोहंती (बीजेडी), अनंत प्रसाद सेठी (कांग्रेस), ओडिशा में श्रीकांत कुमार जेना (कांग्रेस), प्रताप चंद्र सारंगी (बीजेपी) राजश्री मल्लिक (बीजेडी), झारखंड में सीता सोरेन (बीजेपी), निशिकांत दुबे (बीजेपी), प्रदीप यादव (कांग्रेस), नलिन सोरेन (जेएमएम), विजय कुमार हंसदक (जेएमएम) और ताला मरांडी (भाजपा)। चंडीगढ़ में मनीष तिवारी (कांग्रेस) और संजय टंडन (भाजपा) लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में अन्य प्रमुख उम्मीदवार हैं।