Ladakh में लेह एपेक्स बॉडी ने पैदल मार्च निकालने की घोषणा की
लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) ने शुक्रवार को कहा कि उनके प्रतिनिधियों का एक छोटा समूह चीन सीमा के समीप चांगथांग तक पैदल मार्च करेगा। एलएबी ने प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद बुलाए गये अपने ‘सीमा मार्च’ को वापस ले लिया था, जिसके कुछ दिन बाद पैदल मार्च की घोषणा की गयी है। संविधान की छठी अनुसूची के अभाव में किसानों द्वारा अपनी चारागाह भूमि खोने की वास्तविकता को इस मार्च के जरिये दिखाया जायेगा। पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। सोनम वांगचुक एलएबी का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि यह मार्च बहुत जल्द निकाला जाएगा लेकिन तारीख अभी तय नहीं की गई है।

लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) ने शुक्रवार को कहा कि उनके प्रतिनिधियों का एक छोटा समूह चीन सीमा के समीप चांगथांग तक पैदल मार्च करेगा। एलएबी ने प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद बुलाए गये अपने ‘सीमा मार्च’ को वापस ले लिया था, जिसके कुछ दिन बाद पैदल मार्च की घोषणा की गयी है।
संविधान की छठी अनुसूची के अभाव में किसानों द्वारा अपनी चारागाह भूमि खोने की वास्तविकता को इस मार्च के जरिये दिखाया जायेगा। पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। सोनम वांगचुक एलएबी का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि यह मार्च बहुत जल्द निकाला जाएगा लेकिन तारीख अभी तय नहीं की गई है।
What's Your Reaction?






