Kiran Bedi ने पुदुचेरी के नए उपराज्यपाल को दीं शुभकामनाएं

पुदुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने शीघ्र ही केंद्र शासित प्रदेश के उप राज्यपाल का पदभार संभालने जा रहे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के. कैलाशनाथन को सोमवार को शुभकामनाएं दीं। अपने ‘व्हाट्सएप’ संदेश में बेदी ने कहा, ‘‘बधाई। पुदुचेरी को आखिरकार उपराज्यपाल के रूप में एक पूर्णकालिक और अत्यंत अनुभवी अधिकारी मिल गया है। उनके कार्यकाल में केंद्र शासित प्रदेश को लाभ मिलेगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि कैलाशनाथन लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री के सलाहकार रहे हैं। बेदी 2016 से लगभग पांच वर्षों तक पुदुचेरी की उपराज्यपाल रहीं। 2021 में उनके पद छोड़ने के बाद तेलंगाना की तत्कालीन राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को केंद्र द्वारा पुदुचेरी की उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। सौंदरराजन के लोकसभा चुनाव लड़ने के कारण मार्च में झारखंड के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को पुदुचेरी के उपराज्यपाल का कार्यभार सौंपा गया। उनका अब महाराष्ट्र स्थानांतरण हो गया है।

Kiran Bedi ने पुदुचेरी के नए उपराज्यपाल को दीं शुभकामनाएं

पुदुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने शीघ्र ही केंद्र शासित प्रदेश के उप राज्यपाल का पदभार संभालने जा रहे सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के. कैलाशनाथन को सोमवार को शुभकामनाएं दीं।

अपने ‘व्हाट्सएप’ संदेश में बेदी ने कहा, ‘‘बधाई। पुदुचेरी को आखिरकार उपराज्यपाल के रूप में एक पूर्णकालिक और अत्यंत अनुभवी अधिकारी मिल गया है। उनके कार्यकाल में केंद्र शासित प्रदेश को लाभ मिलेगा।’’

उन्होंने यह भी कहा कि कैलाशनाथन लंबे समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री के सलाहकार रहे हैं। बेदी 2016 से लगभग पांच वर्षों तक पुदुचेरी की उपराज्यपाल रहीं। 2021 में उनके पद छोड़ने के बाद तेलंगाना की तत्कालीन राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को केंद्र द्वारा पुदुचेरी की उपराज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

सौंदरराजन के लोकसभा चुनाव लड़ने के कारण मार्च में झारखंड के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को पुदुचेरी के उपराज्यपाल का कार्यभार सौंपा गया। उनका अब महाराष्ट्र स्थानांतरण हो गया है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0