Kerala और Tamil Nadu के तटों पर ऊंची लहरों के लिए अलर्ट जारी किया गया

केरल और दक्षिण तमिलनाडु के तटों पर सोमवार को ऊंची समुद्री लहरें उठने की चेतावनी जारी की गई। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह जानकारी दी। भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) से प्राप्त अलर्ट के मुताबिक, 13 मई 2024 को पूर्वाह्न 11.30 बजे से रात 11.30 बजे तक केरल तट के निकट ऊंची समुद्री लहर उठने का अलर्ट जारी किया गया है। ये लहरें 15 से 18 सैकंड तक 0.5 से 1.2 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, ठीक इसी तरह सोमवार को इसी अवधि के दौरान तमिलनाडु तट के निकट भी ऊंची समुद्री लहरें उठने का पूर्वानुमान है। ये लहरें 15 - 17 सैकंड तक 0.7 से 1.1 मीटर के बीच ऊंची उठ सकती हैं। एजेंसी ने मछुआरों और तटों के निकट रहने वाले लोगों से इन परिस्थितियों के मद्देनजर सतर्कता और आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

Kerala और Tamil Nadu के तटों पर ऊंची लहरों के लिए अलर्ट जारी किया गया

केरल और दक्षिण तमिलनाडु के तटों पर सोमवार को ऊंची समुद्री लहरें उठने की चेतावनी जारी की गई। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने यह जानकारी दी। भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (आईएनसीओआईएस) से प्राप्त अलर्ट के मुताबिक, 13 मई 2024 को पूर्वाह्न 11.30 बजे से रात 11.30 बजे तक केरल तट के निकट ऊंची समुद्री लहर उठने का अलर्ट जारी किया गया है।

ये लहरें 15 से 18 सैकंड तक 0.5 से 1.2 मीटर तक ऊंची उठ सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, ठीक इसी तरह सोमवार को इसी अवधि के दौरान तमिलनाडु तट के निकट भी ऊंची समुद्री लहरें उठने का पूर्वानुमान है।

ये लहरें 15 - 17 सैकंड तक 0.7 से 1.1 मीटर के बीच ऊंची उठ सकती हैं। एजेंसी ने मछुआरों और तटों के निकट रहने वाले लोगों से इन परिस्थितियों के मद्देनजर सतर्कता और आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0