Kargil Vijay Diwas कार्यक्रम में बोले JP Nadda, यह नया भारत, अगर पाकिस्तान बुरी नजर डालने की जुर्रत करता है तो...
केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने 'मार्शल रैली' में भाग लिया और कारगिल युद्ध के दौरान अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों के सम्मान में 'कारगिल विजय दिवस' की पूर्व संध्या पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि इस दिन को हम 'विजय दिवस' के रूप में मनाते हैं लेकिन इसके साथ ही हम उन सैनिकों के बलिदान को भी याद करते हैं। कारगिल युद्ध बहुत ही कठिन माहौल में लड़ा गया युद्ध था। पाकिस्तान ने सीधा हमला नहीं किया बल्कि चोरों की तरह कारगिल में आकर डेरा डाल दिया। हमारे जवानों ने कठिन माहौल में युद्ध लड़ा। इसे भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas: किसी ने अपने बेटे की शहादत को गर्व से किया याद, किसी ने जवानों को किया यादनड्डा ने कहा कि हम कल उन वीर सपूतों को याद करेंगे जिनके शौर्य और बलिदान के कारण कारगिल विजय हुई और जो पाकिस्तान ने भारत पर कुत्सित निगाहें डाली थी, उनके इरादे को हमारे जवानों ने चकनाचूर करने का काम किया। हमारे सैनिकों ने देश के लिए जो साहस और बलिदान दिया है, उसे हमें नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कारगिल विशेष परिस्थितियों में हुआ युद्ध था। पाकिस्तान ने पहले से यु
केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने 'मार्शल रैली' में भाग लिया और कारगिल युद्ध के दौरान अपनी जान गंवाने वाले सैनिकों के सम्मान में 'कारगिल विजय दिवस' की पूर्व संध्या पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान नड्डा ने कहा कि इस दिन को हम 'विजय दिवस' के रूप में मनाते हैं लेकिन इसके साथ ही हम उन सैनिकों के बलिदान को भी याद करते हैं। कारगिल युद्ध बहुत ही कठिन माहौल में लड़ा गया युद्ध था। पाकिस्तान ने सीधा हमला नहीं किया बल्कि चोरों की तरह कारगिल में आकर डेरा डाल दिया। हमारे जवानों ने कठिन माहौल में युद्ध लड़ा।
नड्डा ने कहा कि हम कल उन वीर सपूतों को याद करेंगे जिनके शौर्य और बलिदान के कारण कारगिल विजय हुई और जो पाकिस्तान ने भारत पर कुत्सित निगाहें डाली थी, उनके इरादे को हमारे जवानों ने चकनाचूर करने का काम किया। हमारे सैनिकों ने देश के लिए जो साहस और बलिदान दिया है, उसे हमें नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कारगिल विशेष परिस्थितियों में हुआ युद्ध था। पाकिस्तान ने पहले से युद्ध की घोषणा नहीं की थी, बल्कि उसकी सेना ने भारतीय सीमाओं में घुसपैठ की थी और रणनीतिक रूप से लाभप्रद स्थिति में थी।
जेपी नड्डा ने कहा हमारे सैनिकों को दुश्मन से लड़ने के लिए पहाड़ की चोटी पर चढ़ना पड़ा, फिर भी वे डरे नहीं और दुश्मनों को हराकर तिरंगा फहराया! उन्होंने कहा कि आपको यह जानकर खुशी भी होगी और आश्चर्य भी होगा कि जब कारगिल का युद्ध चल रहा था तो हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी उस समय उत्तर भारत के भाजपा के बतौर महामंत्री प्रभारी भी थे। और जब कारगिल का युद्ध चल रहा था तो हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी उस समय भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि के नाते वो कारगिल के युद्ध में वहां जाकर जवानों को शाबाशी दी थी।
भाजपा प्रमुख ने साफ तौर पर कहा कि यह नया भारत है! उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान URI पर बुरी नजर डालने की जुर्रत करता है तो भारत सर्जिकल स्ट्राइक से जवाब देता है। यदि वे पुलवामा पर हमला करने का दुस्साहस करते हैं, तो भारत हवाई हमले के माध्यम से जवाब देता है।