Kaiserganj में कायम रहेगा Brijbhushan Sharan का दबदबा, जीत का अंतर बढ़ाने की है लड़ाई
प्रभासाक्षी की टीम चुनाव यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश पहुंची। जहां हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों से बात की।लोगों ने कहा कि उनके मन में वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके बेटे करण भूषण सिंह हैं और क्षेत्र की जनता उन्हें 5 लाख से अधिक मतों से विजयी बनायेगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि बीजेपी की जीत में एक कमल का फूल कैसरगंज का भी होगा। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि कैसरगंज में सवाल हार-जीत का नहीं बल्कि जीत के अंतर को बढ़ाने का है। वर्तमान सांसद की तारीफ करते हुए लोगों ने कहा कि वे जनता के दुख में हमेशा शामिल होते हैं इसलिए पूरे देवी पाटन मंडल की जनता सांसद के साथ है। उन्होंने बताया कि करण भूषण को टिकट मिलने से युवाओं की अपेक्षाएं भी उनसे बढ़ गई हैं। मतदाताओं ने कहा कि क्षेत्र के हर घर से एक व्यक्ति बृजभूषण सिंह के साथ है। लोगों ने दावा किया कि क्षेत्र में उनका दबदबा था दबदबा है और दबदबा रहेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभी धर्मों के लोग बृजभूषण के साथ हैं इसलिए उनकी जीत सुनिश्चित है।
प्रभासाक्षी की टीम चुनाव यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश पहुंची। जहां हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों से बात की।
लोगों ने कहा कि उनके मन में वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके बेटे करण भूषण सिंह हैं और क्षेत्र की जनता उन्हें 5 लाख से अधिक मतों से विजयी बनायेगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि बीजेपी की जीत में एक कमल का फूल कैसरगंज का भी होगा। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बताया कि कैसरगंज में सवाल हार-जीत का नहीं बल्कि जीत के अंतर को बढ़ाने का है। वर्तमान सांसद की तारीफ करते हुए लोगों ने कहा कि वे जनता के दुख में हमेशा शामिल होते हैं इसलिए पूरे देवी पाटन मंडल की जनता सांसद के साथ है। उन्होंने बताया कि करण भूषण को टिकट मिलने से युवाओं की अपेक्षाएं भी उनसे बढ़ गई हैं। मतदाताओं ने कहा कि क्षेत्र के हर घर से एक व्यक्ति बृजभूषण सिंह के साथ है। लोगों ने दावा किया कि क्षेत्र में उनका दबदबा था दबदबा है और दबदबा रहेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सभी धर्मों के लोग बृजभूषण के साथ हैं इसलिए उनकी जीत सुनिश्चित है।