Jharkhand में जलाशयों से छह बच्चों के शव बरामद

झारखंड के देवघर और गढ़वा जिलों में शुक्रवार को जलाशयों से छह बच्चों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि देवघर में आज सुबह तीन बच्चे तालाब में डूब गए थे। देवघर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ऋत्विक श्रीवास्तव के अनुसार,सोनारायथारी थाना क्षेत्र के तहत डोडिया गांव के एक तालाब में आठ और नौ साल के बच्चों के शव मिले हैं। उनके माता-पिता ने बताया कि तीनों बच्चे बृहस्पतिवार से लापता थे और जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। झारखंड के गढ़वा जिले में शुक्रवार दोपहर तीन और बच्चे बांध में डूब गए। बंशीधर नगर उंटारी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के बभनी खंड बांध से बच्चों के शव बरामद किये गये हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सूरज उरांव (11), मनीष मिंज (13) और चंद्रकांत कुमार (9) के रूप में हुई है।

Jharkhand में जलाशयों से छह बच्चों के शव बरामद

झारखंड के देवघर और गढ़वा जिलों में शुक्रवार को जलाशयों से छह बच्चों के शव बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि देवघर में आज सुबह तीन बच्चे तालाब में डूब गए थे।

देवघर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ऋत्विक श्रीवास्तव के अनुसार,सोनारायथारी थाना क्षेत्र के तहत डोडिया गांव के एक तालाब में आठ और नौ साल के बच्चों के शव मिले हैं।

उनके माता-पिता ने बताया कि तीनों बच्चे बृहस्पतिवार से लापता थे और जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। झारखंड के गढ़वा जिले में शुक्रवार दोपहर तीन और बच्चे बांध में डूब गए।

बंशीधर नगर उंटारी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने बताया कि बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के बभनी खंड बांध से बच्चों के शव बरामद किये गये हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सूरज उरांव (11), मनीष मिंज (13) और चंद्रकांत कुमार (9) के रूप में हुई है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0