Jharkhand: नौ महीने के बच्चे का अपहरण कर बेचने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

झारखंड में नौ महीने के एक बच्चे का अपहरण करने और उसे 58,500 रुपये में बेचने के आरोप में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि अपहरण 12 मई को रांची रेलवे स्टेशन पर हुआ था। उसने बताया कि एक महिला सहित तीन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने बच्चे को 13 मई को ओडिशा के पुरी में बेच दिया। रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बच्चे को पुरी से बचाया गया और अपराध में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Jharkhand: नौ महीने के बच्चे का अपहरण कर बेचने के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार

झारखंड में नौ महीने के एक बच्चे का अपहरण करने और उसे 58,500 रुपये में बेचने के आरोप में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अपहरण 12 मई को रांची रेलवे स्टेशन पर हुआ था। उसने बताया कि एक महिला सहित तीन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने बच्चे को 13 मई को ओडिशा के पुरी में बेच दिया।

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बच्चे को पुरी से बचाया गया और अपराध में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0