JDU ने Lalu Yadav पर लगाया परिवारवाद को बढ़ाने का आरोप, देश के लिए बताया खतरा

चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम बिहार पहुंची। जहां पटना में जदयू की प्रवक्ता प्रतिभा सिंह से हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने बात की।इस दौरान जदयू प्रवक्ता ने राजद की आलोचना करते हुए कहा कि वे अपनी लालटेन देकर देश भर में घूम रहे हैं। उनका उद्देश्य लोगों को अशिक्षित रखना है लेकिन अब प्रदेश के लोग लालटेन के युग से निकलकर एलईडी बल्ब के जमाने में आ चुके हैं। उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर राजनीति में परिवारवाद को बढ़ाने का भी आरोप लगाया। तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि वे लोगों को नौकरी देने का झूठ वादा कर रहे हैं। संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने के विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को खतरा एनडीए से नहीं बल्कि परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टियों से है।जमीनी स्तर पर काम कर रहे एनडीए के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एनडीए की सरकार बनाने को लेकर एक साथ चुनाव मैदान में डटे हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि सरकार के विकास कार्यों की बदौलत एनडीए गठबंधन निश्चित रूप से 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा। राज्य में

JDU ने Lalu Yadav पर लगाया परिवारवाद को बढ़ाने का आरोप, देश के लिए बताया खतरा
चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम बिहार पहुंची। जहां पटना में जदयू की प्रवक्ता प्रतिभा सिंह से हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने बात की।

इस दौरान जदयू प्रवक्ता ने राजद की आलोचना करते हुए कहा कि वे अपनी लालटेन देकर देश भर में घूम रहे हैं। उनका उद्देश्य लोगों को अशिक्षित रखना है लेकिन अब प्रदेश के लोग लालटेन के युग से निकलकर एलईडी बल्ब के जमाने में आ चुके हैं। उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर राजनीति में परिवारवाद को बढ़ाने का भी आरोप लगाया। तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि वे लोगों को नौकरी देने का झूठ वादा कर रहे हैं। संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने के विपक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को खतरा एनडीए से नहीं बल्कि परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टियों से है।

जमीनी स्तर पर काम कर रहे एनडीए के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एनडीए की सरकार बनाने को लेकर एक साथ चुनाव मैदान में डटे हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि सरकार के विकास कार्यों की बदौलत एनडीए गठबंधन निश्चित रूप से 400 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा। राज्य में महिलाओं को दिए जा रहे आरक्षण को लेकर भी उन्होंने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ की और कहा कि बिहार ही महिलाओं का समर्थन पूर्ण रूप से एनडीए के साथ है। हाल ही में राज्य में संपन्न हुई जातिगत जनगणना को लेकर जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि इससे समाज के सभी वर्गों तक उनकी जनसंख्या के हिसाब से पहुंच सुनिश्चित हो रही है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0