Jammu-Kashmir : पुंछ के मदरसे में करंट लगने से लड़की की मौत, 11 घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार रात एक मदरसे में करंट लगने से एक लड़की की मौत हो गई और 11 अन्य मामूली रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मदरसे में पढ़ने वाली लड़कियां परिसर में खेल रही थीं, तभी वे एक लोहे की ग्रिल में फैले करंट की चपेट में आ गईं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निपुण खजूरिया ने कहा कि 12 लड़कियों को तुरंत पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बाकी लड़कियों को मामूली चोटें आई हैं और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

Jammu-Kashmir : पुंछ के मदरसे में करंट लगने से लड़की की मौत, 11 घायल

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार रात एक मदरसे में करंट लगने से एक लड़की की मौत हो गई और 11 अन्य मामूली रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मदरसे में पढ़ने वाली लड़कियां परिसर में खेल रही थीं, तभी वे एक लोहे की ग्रिल में फैले करंट की चपेट में आ गईं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. निपुण खजूरिया ने कहा कि 12 लड़कियों को तुरंत पुंछ के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि बाकी लड़कियों को मामूली चोटें आई हैं और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0