Jaipur में पुलिस थाने के पास एक व्यक्ति का मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

जयपुर के कानोता थाने के पास पुलिस ने रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुबह की सैर के लिए आने वाले लोगों ने कानोता तिराहा के पास ठेले पर शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मृतक के हाथ पर लिखे नाम की मदद से पुलिस ने उसकी पहचान बृजमोहन के रूप में की है। जिस स्थान पर शव मिला वह कानोता थाने के नजदीक है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Jaipur में पुलिस थाने के पास एक व्यक्ति का मिला शव, शरीर पर मिले चोट के निशान

जयपुर के कानोता थाने के पास पुलिस ने रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सुबह की सैर के लिए आने वाले लोगों ने कानोता तिराहा के पास ठेले पर शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

मृतक के हाथ पर लिखे नाम की मदद से पुलिस ने उसकी पहचान बृजमोहन के रूप में की है। जिस स्थान पर शव मिला वह कानोता थाने के नजदीक है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0