IPL 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, हैरी ब्रूक ने टूर्नामेंट से नाम वापस लिया
आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च को होना है और दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपना पहला मैच 23 मार्च को खेलेगी। दिल्ली कैपिटल्स में कप्तान ऋषभ पंत की वापसी हो रही है। वहीं पंत की वापसी की खुशखबरी के बीच दिल्ली कैपिटल्स को एक झटका भी लगा है। दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक को 4 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस इंग्लिश क्रिकेटर ने निजी कारणों के चलते आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि, ब्रूक पहले इंग्लिश खिलाड़ी नहीं हैं जिन्होंने आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस लिया है। इससे पहले जेसन रॉय भी निजी कारणों का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले चुके हैं। ब्रूक को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी खेलना था, लेकिन उन्होंने आखिरी समय पर स्क्वॉड से नाम वापस ले लिया था। Harry Brook has opted out of IPL 2024. (Cricbuzz). pic.twitter.com/dZD5FVsksp— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 13, 2024

Harry Brook has opted out of IPL 2024. (Cricbuzz). pic.twitter.com/dZD5FVsksp
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 13, 2024
What's Your Reaction?






