Indian Navy ने नौ जलदस्यु मुंबई पुलिस को सौंपे, पिछले सप्ताह पूर्वी सोमालिया में एक अभियान के दौरान पकड़े थे

नयी दिल्ली। भारतीय नौसेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने पिछले सप्ताह पूर्वी सोमालिया में एक अभियान के दौरान पकड़े गए नौ समुद्री डाकुओं को मुंबई पुलिस के सुपुर्द दिया है। भारतीय युद्धपोत आईएनएस त्रिशूल और आईएनएस सुमेधा ने 29 मार्च को समुद्र में एक बड़ा अभियान चलाया और मछली पकड़ने की नौका अल कंबर तथा उसके चालक दल के 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचाया। नौसेना ने बताया कि इस अभियान में समुद्री डकैती में शामिल सभी नौ लोगों को पकड़ लिया गया।  इसे भी पढ़ें: हेमा मालिनी का सम्मान करता हूं, झूठ फैलाने के लिए वीडियो में काट-छांट की गई: Randeep Surjewalaनौसेना प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, ‘‘आईएनएस त्रिशूल तीन अप्रैल को मुंबई पहुंचा और सभी नौ समुद्री डाकुओं को भारतीय कानूनों खासतौर से समुद्री डकैती रोधी अधिनियम 2022 के अनुसार कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में आने-जाने वाले सभी व्यापारिक जहाजों और नाविकों की राष्ट्रीयता की परवाह किए बिना उनकी सुरक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराती है।

Indian Navy ने नौ जलदस्यु मुंबई पुलिस को सौंपे, पिछले सप्ताह पूर्वी सोमालिया में एक अभियान के दौरान पकड़े थे
नयी दिल्ली। भारतीय नौसेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने पिछले सप्ताह पूर्वी सोमालिया में एक अभियान के दौरान पकड़े गए नौ समुद्री डाकुओं को मुंबई पुलिस के सुपुर्द दिया है। भारतीय युद्धपोत आईएनएस त्रिशूल और आईएनएस सुमेधा ने 29 मार्च को समुद्र में एक बड़ा अभियान चलाया और मछली पकड़ने की नौका अल कंबर तथा उसके चालक दल के 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचाया। नौसेना ने बताया कि इस अभियान में समुद्री डकैती में शामिल सभी नौ लोगों को पकड़ लिया गया। 
 

इसे भी पढ़ें: हेमा मालिनी का सम्मान करता हूं, झूठ फैलाने के लिए वीडियो में काट-छांट की गई: Randeep Surjewala


नौसेना प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, ‘‘आईएनएस त्रिशूल तीन अप्रैल को मुंबई पहुंचा और सभी नौ समुद्री डाकुओं को भारतीय कानूनों खासतौर से समुद्री डकैती रोधी अधिनियम 2022 के अनुसार कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में आने-जाने वाले सभी व्यापारिक जहाजों और नाविकों की राष्ट्रीयता की परवाह किए बिना उनकी सुरक्षा करने के अपने संकल्प को दोहराती है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0