Independence Day 2024: PM Modi ने तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधन में प्राकृतिक आपदाओं के कारण चिंता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर लाल किलेकी प्राचीर से देश को दिए गए अपने संबोधन में कहा कि आज हम उन संख्या स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहे हैं जिनकी बदौलत हमें एक स्वतंत्र देश मिला। हम आज उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के कारण हम काफी परेशान हैं। आपदा की वजह से कई लोगों ने अपने प्रयोजन हो अपनी संपत्ति खोई। हम एकजुटता के साथ उन सभी के साथ खड़े हैं। उन्होंने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘विश्वास दिलाता हूं कि देश संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ा है।’’ केरल के वायनाड में पिछले दिनों भूस्खलन के कारण 200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने वायनाड का दौरा किया था।पीएम मोदी ने लगातार 11वीं बार फहराया तिरंगालगातार 11वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्वतंत्रता दिवस पर, अपने तीसरे कार्यकाल के पहले संबोधन में वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ देंगे। मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 के दौरान ला

Independence Day 2024: PM Modi ने तिरंगा फहराने के बाद देश को संबोधन में प्राकृतिक आपदाओं के कारण चिंता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर लाल किलेकी प्राचीर से देश को दिए गए अपने संबोधन में कहा कि आज हम उन संख्या स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहे हैं जिनकी बदौलत हमें एक स्वतंत्र देश मिला। हम आज उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के कारण हम काफी परेशान हैं। आपदा की वजह से कई लोगों ने अपने प्रयोजन हो अपनी संपत्ति खोई। हम एकजुटता के साथ उन सभी के साथ खड़े हैं। 

उन्होंने 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘विश्वास दिलाता हूं कि देश संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ा है।’’ केरल के वायनाड में पिछले दिनों भूस्खलन के कारण 200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने वायनाड का दौरा किया था।

पीएम मोदी ने लगातार 11वीं बार फहराया तिरंगा
लगातार 11वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। स्वतंत्रता दिवस पर, अपने तीसरे कार्यकाल के पहले संबोधन में वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पीछे छोड़ देंगे। मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 के दौरान लाल किले की प्राचीर से 10 बार तिरंगा फहराया था। इस मामले में मोदी पूर्व प्रधानमंत्रियों जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। नेहरू को यह सम्मान 17 बार और इंदिरा को 16 बार मिला था।  

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0