Himachal में चार लोकसभा सीट के लिए 37 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीट के लिए 37 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि छह विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के वास्ते 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। शुक्रवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। चार लोकसभा सीट और छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव के लिए मतदान एक जून को होगा। भाजपा, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सभी चार लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। मंडी में दस उम्मीदवार मैदान में हैं। मंडी सीट पर अभिनेत्री एवं भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के बीच मुकाबला है। सिंह की मां प्रतिभा सिंह इस सीट से निवर्तमान सांसद हैं। हमीरपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और कांग्रेस के सतपाल रायजादा के बीच मुकाबला है। इस सीट से कुल 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

Himachal में चार लोकसभा सीट के लिए 37 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीट के लिए 37 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि छह विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के वास्ते 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। शुक्रवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था।

चार लोकसभा सीट और छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव के लिए मतदान एक जून को होगा। भाजपा, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सभी चार लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। मंडी में दस उम्मीदवार मैदान में हैं।

मंडी सीट पर अभिनेत्री एवं भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत और कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह के बीच मुकाबला है। सिंह की मां प्रतिभा सिंह इस सीट से निवर्तमान सांसद हैं।

हमीरपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और कांग्रेस के सतपाल रायजादा के बीच मुकाबला है। इस सीट से कुल 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0