भारत के 11वें पीएम और कर्नाटक के सीएम रहे एचडी देवगौड़ा आज यानी की 91वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने किसानों, वंचित और शोषित वर्ग के लोगों को उनके अधिकार दिलाने के लिए आवाज उठाई है। वह कर्नाटक के एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो पीएम बने। बता दें कि पीवी नरसिम्हा राव के बाद एचडी देवगौड़ा शीर्ष पद पर काबिज होने वाले दूसरे दक्षिण भारतीय हैं। आइए जानते हैं उनके बर्थडे के मौके पर एचडी देवगौड़ा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...
जन्म और शिक्षा
बता दें कि एचडी देवगौड़ा का जन्म 18 मई 1933 को जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम डोड्डे गौड़ा और माता का नाम देवम्मा था। वह वोक्कालिगा जाति से ताल्लुक रखते हैं। वोक्कालिगा जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग के रूप में वर्गीकृत किया गया है। वहीं देवगौड़ा के पिता डोड्डे गौड़ा एक किसान थे। वहीं देवगौड़ा ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया था।
राजनीतिक जीवन
एच डी देवगौड़ा ने साल 1953 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया। साल 1962 तक वह सदस्य बने रहे। इस दौरान एचडी देवगौड़ा हॉलनसारिपुरा के अंजनेय सहकारी सोसायटी के अध्यक्ष रहे। फिर होलनारसिपुरा के तालुक विकास बोर्ड के सदस्य बने। इसके बाद साल 1962 में वह एचडी कर्नाटक विधानसभा में स्वतंत्र उम्मीदवार बने और विधानसभा में चुने गए। जिसके बाद साल 1976 तक विधानसभा में विपक्ष नेता के रूप में एचडी ने काम किया।
फिर इसके बाद साल 1975 में देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी का ऐलान किया। उस दौरान देवगौड़ा ने इसका विरोध किया था। जिसके कारण उनको 18 महीने की सजा हुई थी। फिर साल 1994 में वह जनता दल की राज्य इकाई के अध्यक्ष बने। जिसके बादवह कर्नाटक राज्य के 14वें मुख्यमंत्री बने और फिर देश के 11वें प्रधानमंत्री बने।
देवगौड़ा को उनके राजनीतिक कौशल के लिए जाना जाता है। साल 1996 में वह जनता दल में थे, उस समय के लोकसभा चुनाव में देवगौड़ा की पार्टी तीसरे नंबर पर थी। लेकिन जब वाजपेयी लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री बने और सदन में बहुमत का आंकड़ा नहीं जुटा पाए। जिस कारण उनको सिर्फ 13 दिन में इस्तीफा देना पड़ा। जिसके बाद 1 जून 1996 को एचडी देवगौड़ा ने देश के 11वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। वह कांग्रेस के समर्थन से देश के प्रधानमंत्री बने। लेकिन महज 11 माह बाद ही कांग्रेस ने समर्थन वापस ले लिया। इस दौरान वह 21 अप्रैल 1997 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।