Haryana Election Result: आज वो भी पछता रहा होगा...कांग्रेस की हार पर राघव का शायराना तंज

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस पार्टी पर  कटाक्ष किया। एक्स पर पोस्ट के जरिए चड्ढा ने संकेत दिया कि चुनाव में कांग्रेस की हार का कारण आप के साथ गठबंधन करना नहीं था। चड्ढा ने कहा कि अगर तुमने हमारी ख्वाहिशों का ख्याल किया होता, तो कुछ और बात होती, अगर तुमने हमारी चाहतों का ख्याल रखा होता, तो वह शाम कुछ और होती। आज उसे भी पछतावा हो रहा होगा हमें छोड़कर, अगर हम चल दिए होते सब मिलकर कुछ और होता।इसे भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी को भर-भर के ज्ञान देने लगे INDIA गठबंधन के सहयोगी दल, कांग्रेस ने एक जवाब से कर दी सबकी बोलती बंद केजरीवाल के गृह राज्य हरियाणा में आप अकेले चुनाव लड़ी और कांग्रेस के साथ गठबंधन करने में विफल रहने के बाद 89 उम्मीदवार मैदान में उतारे। हरियाणा से सटे दिल्ली और पंजाब में सत्ता पर काबिज आप को प्रदेश से बहुत उम्मीदें थी। हरियाणा में वो अपने पैर जमाने की उम्मीद कर रही थी। हरियाणा में हाई वोल्टेज अभियान चलाने के बावजूद, आप को हिंदी भाषी राज्य में 1.77% वोट शेयर हासिल नहीं

Haryana Election Result: आज वो भी पछता रहा होगा...कांग्रेस की हार पर राघव का शायराना तंज

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस पार्टी पर  कटाक्ष किया। एक्स पर पोस्ट के जरिए चड्ढा ने संकेत दिया कि चुनाव में कांग्रेस की हार का कारण आप के साथ गठबंधन करना नहीं था। चड्ढा ने कहा कि अगर तुमने हमारी ख्वाहिशों का ख्याल किया होता, तो कुछ और बात होती, अगर तुमने हमारी चाहतों का ख्याल रखा होता, तो वह शाम कुछ और होती। आज उसे भी पछतावा हो रहा होगा हमें छोड़कर, अगर हम चल दिए होते सब मिलकर कुछ और होता।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव में हार के बाद राहुल गांधी को भर-भर के ज्ञान देने लगे INDIA गठबंधन के सहयोगी दल, कांग्रेस ने एक जवाब से कर दी सबकी बोलती बंद

 केजरीवाल के गृह राज्य हरियाणा में आप अकेले चुनाव लड़ी और कांग्रेस के साथ गठबंधन करने में विफल रहने के बाद 89 उम्मीदवार मैदान में उतारे। हरियाणा से सटे दिल्ली और पंजाब में सत्ता पर काबिज आप को प्रदेश से बहुत उम्मीदें थी। हरियाणा में वो अपने पैर जमाने की उम्मीद कर रही थी। हरियाणा में हाई वोल्टेज अभियान चलाने के बावजूद, आप को हिंदी भाषी राज्य में 1.77% वोट शेयर हासिल नहीं हुआ। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: पांच महीने में ही फर्श से सीधे अर्श पर पहुँच गये Omar Abdullah

2019 में आप उन सभी 46 सीटों पर हार गई, जिन पर उसने चुनाव लड़ा था और उसे नोटा से भी कम वोट शेयर मिले थे। पार्टी लोकसभा चुनाव में हरियाणा में लड़ी गई एकमात्र सीट कुरूक्षेत्र और साथ ही दिल्ली में लड़ी गई सभी चार सीटें भी हार गई। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 1.79 प्रतिशत वोट मिले हैं। जैसा माना जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के वोटो में ही सेंध लगाई है। यदि ये वोट कांग्रेस के खाते में गए होते तो कई सीटों पर चुनावी खेल बदल जाता और कांग्रेस सत्ता में आ सकती थी।  

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0